Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा, पंडालों में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
झारखंड

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा, पंडालों में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश

avnpostBy avnpostOctober 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन भव्यता और आपसी सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही। सुरक्षा, यातायात, सफाई, पेयजल और बिजली जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। इस बार पूजा पंडालों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के नेतृत्व में प्रशासन ने पूजा की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें की थीं। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने पूजा पंडालों, जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की। इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नशामुक्ति जागरूकता अभियान को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रेरणा से चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों में नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के फायदों से संबंधित फ्लैक्स लगाए गए। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।
पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों और सादे लिबास में जवानों की तैनाती की गई थी। विभिन्न क्षेत्रों में दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई, ताकि किसी भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, नियमित सफाई और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी इंतजाम किए गए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान विभिन्न घाटों और तालाबों पर स्थानीय गोताखोरों तथा एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया था। पुलिस बल ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली।
पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और जुलूस मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और यातायात पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पंडालों और जुलूस मार्गों का जायजा लिया। रांची नगर निगम ने पंडालों के आसपास सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था संभाली। बिजली विभाग ने निर्बाध आपूर्ति के लिए तकनीकी टीमों को तैनात रखा। वहीं, पथ निर्माण विभाग ने पूजा स्थलों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन में शांति समितियों, दुर्गा पूजा समितियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही। शांति सेवा समिति हिंदपीढ़ी, युवा दस्ता, झारखंड तंजीम, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी और सर्वधर्म सद्भावना समिति समेत कई संगठनों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग किया। आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों ने भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में भूमिका निभाई।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, दंडाधिकारियों, शांति समितियों, पूजा समितियों, सामाजिक संगठनों, नगर निगम, बिजली एवं पथ निर्माण विभाग के कर्मचारियों और आम नागरिकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और समर्पण से रांची जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और भव्यता के साथ संपन्न हुई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.