रांची। रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (जैप-1) परिसर में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान इस साल देशभर के विभिन्न राज्यों की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 154 शहीद अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनमें झारखंड के तीन जवान भी शामिल हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवाई। एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच कर्तव्य के दौरान शहीद हुए झारखंड के तीन पुलिसकर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतोष कुमार मेहता शामिल हैं। हेमंत भगत दुमका जिले में तैनात…
Author: avnpost
रांची। रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के सिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मारदू गांव निवासी भागवत महतो उर्फ भगवान दास के रूप में हुई है। डीएसपी मनीष चंद्रलाल ने बुधवार को बताया कि बताया कि भगवान दास के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी निशानदेही पर मोबाइल व कपड़े बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत 18 अक्टूबर की रात युवती मेला घूमकर लौट रही थी। लेकिन वह घर…
संस्कार भोज आज उमड़ेगा जनसैलाब, तैयारी पूरी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 10 हजार से अधिक जवान तैनात 13 सुपर जोन में बंटा नेमरा नेमरा/रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन का दशकर्म शनिवार को रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा में हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई और अपनी दिवंगत माता का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें नमन किया। वहीं, रविवार को संस्कार भोज का आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली…
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सर सैयद अहमद खान की कुर्बानियों को किया याद, डॉ. इमरान अंसारी ने युवाओं को किया प्रेरित रांची। एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन झारखंड की ओर से शनिवार को कडरू स्थित हज हाउस में सर सैयद डे मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए। उन्होंने सर सैयद अहमद खान के योगदान और उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अशरफ, रशिया से और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. इमरान अंसारी…
रांची। झारखंड में मौसम के मिजाज में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का जगन्नाथपुर राज्य में सबसे गर्म रहा, जबकि लातेहार सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री…
रांची। मेकॉन परिवार की ओर से श्यामली कॉलोनी में दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आकर्षक पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाभोग, झूले और फूड स्टॉल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होंगे। मेकॉन की सिमांतीनी साहू ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दशकों से अधिक समय से आयोजित हो रही इस दुर्गा पूजा को इस वर्ष विशेष स्वरूप दिया गया है। करीब 100 फीट चौड़े और 80 फीट ऊंचे भव्य पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन…
Ranchi: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, “21वीं सदी की एक मौन महामारी” विषय के अंतर्गत डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बरियातू, राँची में “सोशल मीडिया हमें जोड़ता है या अकेला बनाता है?” विषय पर अंतर-सदनीय अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शोभा विद्यालय की माननीय प्राचार्या डॉ. झूमा महता की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। प्रतियोगिता में चार चरण शामिल थे—तात्कालिक भाषण (Extempore), प्रतिप्रश्न (Interjection), तर्क-वितर्क (Rebuttal) तथा ब्लॉक एंड टैकल (Block and Tackle)। इन चरणों के माध्यम से विद्यार्थियों के वक्तृत्व कौशल, आलोचनात्मक चिंतन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता का आकलन किया गया। प्रथम स्थान:…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने मनरेगा योजना के तहत ट्यूबवेल निर्माण के लिए स्वीकृत 3.11 लाख रुपये से अधिक की राशि के कथित गबन मामले में आरोपित तत्कालीन ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर सुष्मिता प्रिया उर्फ सुष्मिता गुप्ता को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने निचली अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें आरोपित की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी गई थी। उच्च न्यायालय ने आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है। मामला मांडर थाना कांड संख्या 109/2018…
रांची। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में आउटसोर्स एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मियों का बकाया मानदेय भुगतान दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों से पहले सुनिश्चित किया जाए। अरोड़ा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक मेंविभिन्न जिलों में मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दे रही थीं।समीक्षा के दौरान कई जिलों के अधिकारियों ने जुलाई और अगस्त तक के मानदेय भुगतान की जानकारी दी। इसपर विशेष सचिव ने निर्देश दिया कि सितंबर माह तक का सभी बकाया मानदेय…
रांची। झारखंड के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से टेंडर की प्रगति पर जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार को निविदा प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्रवाई से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने से छूट देने के लिए आवेदन दिया गया। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए अगले आदेश तक डीजीपी को सशरीर…