Author: avnpost

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने प्रार्थियों और राज्य सरकार को गुरुवार तक संक्षिप्त लिखित नोट दाखिल करने का समय दिया है। अंतिम बहस के दौरान अदालत ने कहा कि नियुक्ति परीक्षाएं रद्द करने के मामले में…

Read More

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में देर रात तक अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डेबाजी करने वालों को वहां से हटाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पी रहे लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ा और भविष्य में देर रात अनावश्यक रूप से अड्डेबाजी नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कार्य में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) के अध्यक्ष कुणाल अजमानी…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए और गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग…

Read More

रांची। दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह हजार से अधिक पुलिस जवान और करीब पांच हजार होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को जवानों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश दिया है। त्योहार के दौरान पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।महानिरीक्षक (आईजी) अभियान सह पुलिस प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त केंद्रीय बल उपलब्ध कराने के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध किया गया है। इसमें छह कंपनी…

Read More

चंद्रा पंचायत, ओरमांझी : ग्राम पंचायत चंद्रा, प्रखंड ओरमांझी के चंद्रा गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। गांव के बहेड़ा कुट क्षेत्र में ग्रामीणों ने मिलकर लूज बोल्डर स्ट्रक्चर (LBS) का निर्माण किया। इस पहल का उद्देश्य बारिश के दौरान छोटी घाटी/नाले से बहकर निकल जाने वाले पानी को रोकना और उसे गांव के आसपास संरक्षित करना है। इस सामुदायिक कार्य को सफल बनाने में पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो काकली भंडारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने को-फेलो सचिन के सहयोग से ग्रामीणों के साथ संवाद कर…

Read More

नागरिकता, 18 वर्ष की आयु और सामान्य निवास की होगी जांच- 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम और दस्तावेजों से जुड़ी विसंगतियों को लेकर जारी नोटिस की सुनवाई के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस जारी होने के अलग-अलग कारणों के आधार पर मतदाताओं को अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। सुनवाई में मुख्य रूप से तीन कसौटियों पर पात्रता तय की जाएगी। संबंधित व्यक्ति भारतीय नागरिक…

Read More

हिल व्यू अस्पताल में चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम लगातार रख रही निगरानी रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। सांस लेने में कठिनाई और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद उन्हें 18 सितंबर की सुबह बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। हिल व्यू हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि रूपी सोरेन की…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में भव्य पूजा पंडालों का निर्माण तेजी से चल रहा है। कारीगर दिन-रात जुटकर पंडालों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी क्रम में श्रीरामलला पूजा समिति इस वर्ष श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने का अवसर देने की तैयारी में है। श्रीरामलला पूजा समिति इस वर्ष रांची जिला स्कूल परिसर में वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करा रही है। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने शनिवार को बताया कि समिति…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की है। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के आदेश को उन्होंने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। हालांकि, याचिका पर सुनवाई की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। एल. खियांग्ते की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी। निचली अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि जांच के दौरान उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला…

Read More