रांची। झारखंड में पांच से नौ अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण राज्य में बारिश नहीं हुई। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना…
Author: avnpost
राँची: बॉम्बे हाईकोर्ट की गंभीर टिप्पणी और शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने की केंद्र सरकार की कोशिशों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर अली ने भाजपा और चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला है। अख्तर अली ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और फॉर्म-8 खारिज करने पर चुनाव आयोग को जिस तरह फटकारा है, उससे पूरे तंत्र की बदनीयती बेनकाब हो गई है। कोर्ट का यह कहना कि कानून भूलो, सॉफ्टवेयर फॉलो करो, ऐसा नहीं हो सकता, यह साबित करता है कि चुनाव आयोग नियमों को दरकिनार कर केवल एक सॉफ्टवेयर के…
रांची । झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी रांची सहित राज्य के 20 जिलों में छह अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच से आठ अक्टूबर के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, फिलहाल बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छह अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी हिस्से में देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। मध्यवर्ती क्षेत्र…
सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान- शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को भी किया नमन रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बापू के प्रिय भजनों का श्रवण किया गया और उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनका जीवन मानवता,…
रांची । राष्ट्रव्यापी “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत निदेशालय, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), झारखंड द्वारा आज रांची जिले के नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में माननीय विभागीय मंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी…
Ranchi: 1 अक्टूबर से युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरूआत हो गई है । इस उत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी द्वारा स्थानीय मोराबादी मैदान में आयोजित हुई । मंच संचालक जेसी निखिल अग्रवाल ने सभी को दीप प्रज्वल्लन हेतु आमंत्रित किया और ईश्वर से कामना किया की इस बार भी एक्सपो को सफल बनावे । अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं जानकारी दी की रांची का त्यौहार कहे जाने वाले यह मेला दिनांक 7 अक्टूबर तक…
Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 01.10.2026 को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक कुमार सुमन, जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस (IAS Probationer) सुश्री आस्था शरण, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश…
रांची । कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट (कैम्ब्रिज) ने आईसीएसई स्कूलों के लिए दो नई सीरीज लॉन्च की हैं। इनमें ‘एक्सीलेंस मैथमेटिक्स’ और ‘एक्सीलेंस एनवायरनमेंटल साइंस एंड साइंस’ शामिल हैं। इनका मकसद बच्चों को सिर्फ रटकर याद करने के बजाय सवाल पूछने, खुद चीजों को समझने और जो कुछ वे सीखते हैं, उसे असल जिंदगी की समस्याओं को हल करने में इस्तेमाल करना सिखाना है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट में साउथ एशिया के स्कूल्स के वाइस प्रेसिडेंट विशाल धवन ने कहा आज एसटीईएम की पढ़ाई में बच्चों को सिर्फ विषयों की जानकारी देना काफी नहीं है। उन्हें अलग-अलग चीजों…
Ranchi: रांची (30 सितंबर 2026): रांची को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए आज मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के समक्ष एक विशाल वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रांची नगर निगम की दूरदर्शी पहल और ‘अर्थ फाउंडेशन’ के मजबूत व सकारात्मक सहयोग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन और विभिन्न खेलों के सैकड़ों उदीयमान खिलाड़ियों के बीच फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया गया। सहायक नगर आयुक्त एवं नगर आयुक्त के विशेष दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजधानी…
रांची। कैलाश नगर निवासी एवं योग शिक्षक श्री राजा कुमार के वियतनाम में हुए आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कमलेश ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने रांची के उपायुक्त से दूरभाष पर बातचीत कर दिवंगत राजा कुमार के परिवार को सरकारी स्तर पर आवश्यक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश महासचिव श्री रियाजुल अंसारी, रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री…