Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जेसीआई एक्सपो उत्सव का आग़ाज़
झारखंड

जेसीआई एक्सपो उत्सव का आग़ाज़

avnpostBy avnpostOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: 1 अक्टूबर से युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरूआत हो गई है । इस उत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी द्वारा स्थानीय मोराबादी मैदान में आयोजित हुई । मंच संचालक जेसी निखिल अग्रवाल ने सभी को दीप प्रज्वल्लन हेतु आमंत्रित किया और ईश्वर से कामना किया की इस बार भी एक्सपो को सफल बनावे । अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं जानकारी दी की रांची का त्यौहार कहे जाने वाले यह मेला दिनांक 7 अक्टूबर तक चलेगा । इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है । इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते है । जेसी सौरभ टांटिया ने मुख्य अतिथि राज्य्पाल महोदय का एक संछिप्त परिचय दिया ।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया की सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरो से लगेंगे, सभी स्टॉल्स वातानुकूलित है, बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि स्टॉल्स लगेंगे, औरतो के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगा है, जिसमे सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टाल्स दिया गया है, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमे तरह तरह के झूले लगे हुए है ।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड के स्थानीय उत्पादों में व्यापक संभावनाएँ हैं। गुणवत्ता, बेहतर डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से इन्हें देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने तसर सिल्क की विशेष पहचान का उल्लेख करते हुए अन्य स्थानीय उत्पादों की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया । राज्यपाल महोदय ने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता, रोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। झारखण्ड के युवाओं में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है। उन्हें सही मार्गदर्शन, अवसर और तकनीकी सहयोग देकर नए उद्यमों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया ने व्यापार के तौर-तरीकों को तेजी से बदला है। छोटे उद्यम भी तकनीक के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँच सकते हैं। इसके लिए गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। माननीय राज्यपाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि उद्यमिता के साथ ईमानदारी, गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी कार्यशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। ग्राहक का विश्वास किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूँजी है। उद्यमी अपने व्यवसाय के साथ शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी योगदान दें । राज्यपाल महोदय ने Expo Utsav को उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए आयोजन के लिए JCI Ranchi को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प में युवा शक्ति, उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कामना की कि यह आयोजन नए विचारों को दिशा और झारखण्ड के उत्पादों को व्यापक पहचान देने का माध्यम बने ।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक

October 1, 2026

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने आईसीएसई स्कूलों के लिए दो नई सीरीज लॉन्च की

September 30, 2026

✤ अभी-अभी

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

जेसीआई एक्सपो उत्सव का आग़ाज़

October 1, 2026

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक

October 1, 2026

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने आईसीएसई स्कूलों के लिए दो नई सीरीज लॉन्च की

September 30, 2026

सैकड़ों वृक्षों का हुआ वितरण, रांची नगर निगम की सराहनीय पहल में अर्थ फाउंडेशन का रहा सकारात्मक योगदान

September 30, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.