Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के 20 जिलों में छह अक्टूबर को बारिश के आसार
झारखंड

झारखंड के 20 जिलों में छह अक्टूबर को बारिश के आसार

avnpostBy avnpostOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी रांची सहित राज्य के 20 जिलों में छह अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच से आठ अक्टूबर के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, फिलहाल बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, छह अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी हिस्से में देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। मध्यवर्ती क्षेत्र के रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा दक्षिणी हिस्से के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिनभर धूप खिली रहने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 23.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 23.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.1 और न्यूनतम 23.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार और आंदोलनों पर रोक से उजागर हुई भाजपा सरकार की तानाशाही: अख्तर अली

October 2, 2026

गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

✤ अभी-अभी

बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार और आंदोलनों पर रोक से उजागर हुई भाजपा सरकार की तानाशाही: अख्तर अली

October 2, 2026

झारखंड के 20 जिलों में छह अक्टूबर को बारिश के आसार

October 2, 2026

गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

जेसीआई एक्सपो उत्सव का आग़ाज़

October 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.