अल मोमिन सोशल एंड एडुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं अमानत अली इंटर कॉलेज के सचिव, आबिद अली ने झारखंड अधिविध परिषद (जैक) से अमानत अली इंटर कॉलेज, एदलहातू, बुंडू, राँची की नवगठित प्रबंध समिति को परिषद के अभिलेख में दर्ज करने तथा कॉलेज के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है। आबिद अली ने बताया कि अमानत अली इंटर कॉलेज एक अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था है, जिसे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग (एनसीएमईआई ) द्वारा अल्पसंख्यक दर्जा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 30(1) के तहत अल्पसंख्यक समुदायों को अपनी पसंद…
Author: avnpost
रांची। रांची के बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब 21 सितंबर को पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश होना होगा। अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से पेश होने की अनुमति दी है। उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद हेमंत सोरेन को शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश होना था। हालांकि, उनके अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हवाला देते हुए शनिवार को पेश होने में असमर्थता जताई। इस पर विशेष अदालत के न्यायाधीश योगेश कुमार ने पेशी के लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित की।…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शनिवार को लोअर करमटोली रोड नंबर-2 स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को ओरमांझी, नामकुम, अनगडा सहित रांची के अन्य प्रखंडाें में माइंस एंड मिनिरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट (एमएमडीआर) संशोधन बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एमएमडीआर के प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध जताया। सभी ने एमएमडीआर संशोधन बिल को केन्द्र सरकार से वापस करने की मांग की। इस अवसर पर महानगर संयोजक डॉ हेमलाल कुमार मेहता उर्फ हेमू ने कहा कि एमएमडीआर से जुड़े प्रावधानों का स्थानीय स्तर पर लोगों के हितों और अधिकारों पर…
रांची : सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक लोधमा रोड स्थित मदरसा इस्लामिया काशीमुल-उलूम, इमारत-ए-शरिया पब्लिक स्कूल के पीछे, पिस्का नगड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल गफूर ने की, जबकि संचालन फिरोज जिलानी ने किया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान तीन सूत्री एजेंडा रखा गया। बैठक में पिछली एडहॉक कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही संगठन में फंड की कमी पर चिंता व्यक्त की गई और आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने तथा फंड बढ़ाने को लेकर चर्चा…
रांची । झारखंड उच्च न्यायालय ने जेएसएससी-सीजीएल (विज्ञापन संख्या 10/2023) समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर लगी रोक शुक्रवार को बरकरार रखी। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में आकाश गौरव एवं अन्य, निरोज खेस एवं अन्य समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया गया, जिस पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों ने समय मांगा। मामले की अगली सुनवाई सात अक्टूबर को होगी। सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि केवल एक अधिसूचना जारी कर स्थायी नियुक्ति पा चुके कर्मचारियों…
सांस लेने में तकलीफ के बाद रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। रांची स्थित हिल व्यू अस्पताल के डॉ. नितेश प्रिया ने शुक्रवार को बताया कि रूपी सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने…
रांची : मुंह का कैंसर अक्सर ऐसे हल्के लक्षणों से शुरू होता है, जिन्हें आसानी से नजरअंदाज कर दिया जाता है। मुंह में ऐसा घाव जो ठीक न हो, कोई असामान्य दाग या पैच दिखाई देना, या ऐसा जख्म जो दो हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहे, शुरुआत में मामूली लग सकता है। लेकिन ये किसी गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। अपने नए जागरूकता अभियान ‘टालो मत, पहचानो’ के जरिए भारत के प्रमुख निजी मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी और क्वाटरनरी केयर प्रदाताओं में से एक, मेदांता, लोगों को इन संकेतों को समय रहते पहचानने के लिए जागरूक कर…
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में दुर्लभ जन्मजात हृदय बीमारी एब्सटीन एनोमली से पीड़ित करीब 17–18 वर्षीय मरीज की जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। सर्जरी हॉस्पिटल के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ कुणाल हजारी की देखरेख में हुई। डॉ कुणाल हजारी ने कहा कि यह मरीज पिछले दो वर्षों से अधिक समय से बीमारी से परेशान था। धनबाद के स्थानीय चिकित्सक की सलाह पर उसे पारस एचईसी हॉस्पिटल लाया गया। जांच और इकोकार्डियोग्राफी में उसके हृदय में गंभीर जन्मजात विकृति का पता चला। हॉस्पिटल पहुंचने के समय मरीज की…
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में दुर्लभ जन्मजात हृदय बीमारी एब्सटीन एनोमली से पीड़ित करीब 17–18 वर्षीय मरीज की जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। सर्जरी हॉस्पिटल के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ कुणाल हजारी की देखरेख में हुई। डॉ कुणाल हजारी ने कहा कि यह मरीज पिछले दो वर्षों से अधिक समय से बीमारी से परेशान था। धनबाद के स्थानीय चिकित्सक की सलाह पर उसे पारस एचईसी हॉस्पिटल लाया गया। जांच और इकोकार्डियोग्राफी में उसके हृदय में गंभीर जन्मजात विकृति का पता चला। हॉस्पिटल पहुंचने के समय मरीज की…