रांची। राज्य भर में 01 जून से 11 सितंबर तक 890.6 मिलिमीटर के मुकाबले 859.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। यह सामान्य से तीन प्रतिशत कम है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 1298.6 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक है। वहीं राज्य में सबसे कम बारिश पाकुड़ जिले में 520.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 48 प्रतिशत कम है। साथ ही साहिबगंज, कोडरमा, गुमला, चतरा, देवघर और गिरिडीह में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। इधर, पिछले 24…
Author: avnpost
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय परिसर में पलाश दीदी कैफ़े का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कैफे सिर्फ झारखंड के पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर, श्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नया मंच देने की महत्वपूर्ण पहल है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार प्रशिक्षण देने के बाद ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब उनके उत्पादों और सेवाओं को बाजार से जोड़कर स्थायी स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। पलाश के…
रांची। फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इस बात पर शुक्रवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त मामलों का मूल्यांकन कर फीस, किताब और उच्च शिक्षा की जरूरतों के लिए सहयोग दिया गया। डोरंडा की अलिशा हुसैन को मैट्रिक में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने और आगे की पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपये, नीट की तैयारी कर रहे अबू ताहा को 10 हजार रुपये और सरला बिरला स्कूल में दाखिले के लिए मोहम्मद…
परमानेन्ट लोक अदालत एवं बच्चों के लिए बाल अनुकूल विधिक सेवा पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम। रांची: आज दिनांक 11.09.2026 को महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत एक प्रमुख योजना ‘‘बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवा योजना-2024’’ एवं स्थायी लोक अदालत पर पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के…
रांची:मेदांता हॉस्पिटल, रांची द्वारा EZCCON (East Zone Critical Care Society)के सहयोग से नेफ्रो क्रिटिकल केयर (Nephro Critical Care)विषय पर एक दिवसीय उन्नत अकादमिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं फैकल्टी ने हिस्सा लिया और अस्पताल की मेडिकल एवं क्रिटिकल केयर टीम को किडनी से संबंधित गंभीर रोगों के आधुनिक उपचार एवं प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने डायलिसिस, रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (RRT), कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT)तथा एडवांस नेफ्रोलॉजी उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया। गंभीर रूप से बीमार मरीजों में एक्यूट किडनी इंजरी…
रांची:झारखंड सरकार के योजना एवं विकास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार (आईएएस) ने कहा कि भारत की बहुलतावादी पहचान ‘सलाद संस्कृति’ जैसी है, जहाँ हर समुदाय अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखते हुए एक साथ फलता-फूलता है। समावेशिता ही सुशासन और सशक्त राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। वे गुरुवार को उषा मार्टिन विश्वविद्यालय (यूएमयू) के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष व्याख्यान “बदलते भारत में शासन व्यवस्था: चुनौतियाँ और अवसर” को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। आईएएस मुकेश कुमार…
रांची: आज दिनांक 10.09.2026 को महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत एक प्रमुख योजना ‘‘ नालसा (बुजुर्ग नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना – 2026 ’’ पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान (चरण-1) होना सुनिश्चित हुआ है, जो कि 60 दिनों…
रांची: मध्यस्थता केंद्र रांची में एक ओ.एम. वाद संख्या 629/2025 को अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र कुमार ओझा एवं प्रथम पक्ष के अधिवक्ता श्री रौनक फिरदौश और द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता श्री सौरभ राज एवं हुमा कौशर के संयुक्त प्रयास से सुलझा लिया गया। यह वाद माननीय श्री रमेश चन्द्रा, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय-1 के न्यायालय से मध्यस्थता केंद्र रांची में मध्यस्थता के लिए आया था। उक्त वाद संख्या ओ.एम वाद संख्या 629/2025 को अधिवक्ता मध्यस्थ अमरेंद्र कुमार ओझा एवं प्रथम पक्षम के अधिवक्ता श्री रौनक फिरदौस और द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता श्री सौरभ राज एवं हुमा कौशर के प्रयास से…
रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के समीप से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मोहम्मद सरवर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तालाब के समीप युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया…
रांची। बोकारो जिले के चर्चित तेतुलिया वनभूमि घोटाला मामले में आरोपित शैलेश सिंह ने झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका में कुछ त्रुटियां (डिफेक्ट) थीं, जिन्हें नजरअंदाज करने की अनुमति के लिए शैलेश सिंह की ओर से अंतरिम आवेदन (आईए) दाखिल किया गया था। इस आवेदन पर मंगलवार को न्यायाधीश अनिल कुमार की पीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका में मौजूद डिफेक्ट को नजरअंदाज करने की अनुमति दे दी। साथ ही स्टांप रजिस्ट्री को जमानत याचिका नए सिरे से अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया। इसके बाद अब शैलेश…