निर्वाचकीय समावेशन, वैश्विक प्रथाओं, विधिक ढांचे, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रवासन, लैंगिक मुद्दों एवं युवा सहभागिता पर विशेषज्ञों ने किया मंथन मतदाता पंजीकरण एवं शुद्ध मतदाता सूची सार्थक लोकतांत्रिक सहभागिता की आधारशिला : प्रो अशोक आर पाटिल रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के कार्यालय द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026 का समापन गुरुवार को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में हुआ। आईआईएम रांची, एनयूएसआरएल रांची एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची सम्मेलन के नॉलेज पार्टनर थे। सम्मेलन का समापन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च…
Author: avnpost
वकील बनने से पहले तक बार काउंसिल छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर सकती नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के पास कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के आचरण को नियंत्रित करने या उनके खिलाफ पेशेवर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि जब तक कोई छात्र अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत नहीं हो जाता, तब तक बार काउंसिल उस पर अधिवक्ताओं से जुड़े पेशेवर नियम लागू नहीं कर सकती। छात्रों के आचरण पर कार्रवाई का अधिकार संबंधित विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान के पास है। यह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत और बेल्जियम सैन्य आदान-प्रदान व प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ाएंगे, उन्होंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को दोनों देशों के संबंधों का मुख्य स्तंभ बताया। नई दिल्ली में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार-आधारित अर्थव्यवस्था और लोगों के बीच मजबूत संबंध भारत और बेल्जियम को स्वाभाविक साझेदार बनाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया कि दोनों देश मिलिट्री एक्सचेंज और प्रशिक्षण सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। हमारी सरकारों और रक्षा उद्योगों के बीच हुए समझौते…
रांची । राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग ने गुरुवार को बिजली के खंभों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए, कम ऊंचाई पर झूल रहे टेलीकॉम, ऑफिस और टीवी केबल को हटाने का अभियान चलाया। विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों में अभियान चलाकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर खतरा पैदा कर रहे केबलों को हटाया। बिजली विभाग के अनुसार, अभियान के तहत डोरंडा, हिनू, मेन रोड, कुशाई, अशोकनगर, हरमू, अपर बाजार, रातू रोड, बिरसा चौक, बरियातू, बूटी मोड़, कोकर, करमटोली चौक, कांके रोड और मोरहाबादी सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। विभाग…
मांडर: मांडर स्थित ऑक्सब्रिज स्कूल परिसर में धूमधाम से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णण की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर के किया गया।इस अवसर पर सीनियर विंग के छात्र छात्राओं के द्वारा अपनी वक्तव्य में कहा गया की शिक्षक न केवल बच्चों को किताबी शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि चरित्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन भी करते हैं। व समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और गलतियों को सुधार कर एक अच्छी दिशा भी प्रदान करते…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में वन विभाग में अधिकारियों और कर्मियों की कमी से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले पर बुधवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी है। अदालत ने सरकार को 10 सितंबर तक यह बताने का निर्देश दिया है कि जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया कितने समय में पूरी कर ली जाएगी। सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने अदालत…
रांची । झारखंड के पांच जिलों में 5 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए संबंधित जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।…
60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत नालसा योजना ‘डाॅन – 2025’ पर डालसा का जागरूकता कार्यक्रम। रांची: महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में एक प्रमुख योजना ‘‘डाॅन-2025’’ पर डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को उक्त योजना की जानकारी दी गयी। ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता…
जल संरक्षण व सिंचाई क्षमता बढ़ाने के संकल्प नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित दो दिवसीय जल जीवन मिशन (जेजेएम) डिपार्टमेंटल समिट 2026 के समापन सत्र में झारखंड की ओर से जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने भाग लेते हुए राज्य की जल प्रबंधन रणनीति और भविष्य की प्राथमिकताओं को मजबूती से रखा। सम्मेलन के दौरान झारखंड ने जल संरक्षण, सिंचाई क्षमता के अधिकतम उपयोग और जल परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर स्पष्ट और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत किया। हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में लगभग 30…
आसान और पारदर्शी मतदाता पंजीकरण से मजबूत होगा लोकतंत्र : विशेषज्ञ रांची। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची में मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची-लोकतंत्र को मजबूत बनाना विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। आज सेमिनार का पहला दिन था। जहां विशेषज्ञों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया आसान, पारदर्शी और सभी वर्गों के लिए सुलभ होनी चाहिए। मतदाता सूची में नाम जुड़ने से लेकर मतदान तक किसी भी योग्य व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सम्मेलन में मतदाता जागरूकता, महिलाओं की चुनाव में भागीदारी, प्रवासी श्रमिकों और वंचित…