Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»झारखंड के पांच जिलों में पांच को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट
देश

झारखंड के पांच जिलों में पांच को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

avnpostBy avnpostSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । झारखंड के पांच जिलों में 5 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए संबंधित जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में 61.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। बारिश और बादल छाए रहने के कारण कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
इस अवधि में राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 31.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम में ठंडक महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 28.8 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.5 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 29.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.