रांची । झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार के कामकाज और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े विषयों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया। बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। दीपिका पांडेय…
Author: avnpost
रांची: माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को होना सुनिश्चित हुआ है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है। इसी कड़ी में डालसा सचिव ने पूर्व से की गयी तैयारियों का जायजा लिया एवं विभिन्न बैंको एवं स्माॅल फाईंनांस कंपनीज के पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डालसा सचिव ने उपस्थित सभी बैंकों व स्माॅल फाईंनांस कंपनियों…
रांची: महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में एक प्रमुख योजना ‘‘ जागृति-2025’’ पर डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को उक्त योजना की जानकारी दी गयी। ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान (चरण-1) होना सुनिश्चित हुआ है, जो कि 60 दिनों तक चलेगा। ग्रामीणों को माननीय…
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के प्लेसमेंट विभाग की ओर से वर्ष 2027 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्लेसमेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी कैंपस प्लेसमेंट के लिए तैयार करना तथा उन्हें कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम में बी.टेक. की सभी शाखाओं, एमसीए, एमबीए, एम.कॉम., बीबीए, बी.कॉम., बीबीए-एसबीपीएम, बीसीए, सभी शाखाओं के डिप्लोमा, बीए एवं एमए अंग्रेजी तथा बीए एवं एमए अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित सत्र से हुई। इसमें विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रक्रिया,…
अवैध खनन और तस्करी का नेटवर्क कमजोर होगा, तभी वैध खनन से राजस्व, रोजगार और विकास का रास्ता होगा मजबूत रांची/हजारीबाग। झारखंड की पहचान उसकी खनिज संपदा के साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी है। कोयला राज्य की प्रमुख प्राकृतिक संपदाओं में शामिल है। इसके वैध खनन से उद्योगों और बिजली उत्पादन को ऊर्जा मिलने के साथ सरकार को राजस्व, स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। लेकिन अवैध खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के जरिए कोयला बाजार तक पहुंचता है तो नुकसान पूरी अर्थव्यवस्था का होता है। हजारीबाग, रामगढ़ और…
रांची । एलुमनाई एसोसिएशन, मारवाड़ी कॉलेज, रांची की ओर से नवनियुक्त डॉ. कुमार आदितेंद्र नाथ शाह देव एसोसिएट प्रोफेसर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट रांची यूनिवर्सिटी को अंगीभूत कॉलेज के प्रभारी निदेशक का दायित्व मिलने पर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गौरव कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता , सचिव शुभम् मंत्री एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार गुप्ता एवं सचिव शुभम मंत्री ने कहा कि डॉ. कुमार आदितेंद्र नाथ शाह देव वाणिज्य…
कांके। आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, कांके की संयोजक समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डीन डेवलपमेंट मनोज कुमार वर्मा से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में स्थानीय संवेदकों और वेंडर की अनदेखी कर बाहर के संवेदकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी, घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल तथा कार्यों की गुणवत्ता में अनियमितता का मामला भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में भी…
रांची। रांची जिले के बुंडू ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुंडू के बाजार टांड़ निवासी अमित साहू और चुतरू गांव निवासी उनके चालक दिलीप मुंडा के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर बुंडू टोल प्लाजा पर करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात जाम हटाया गया। पुलिस के अनुसार, अमित साहू शनिवार रात अपने चालक दिलीप मुंडा के साथ बुंडू ओवरब्रिज के…
रांची : पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची के तत्वावधान में आयोजित ‘प्रेस टूर टू केरलम’ के लिए रविवार को झारखंड के 12 मीडियाकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल केरलम राज्य के लिए रवाना हुआ। पांच दिवसीय यह दौरा 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री गौरव कुमार पुष्कर और श्री प्रिंस कुमार इस भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय अधिकारी हैं। दौरे का उद्देश्य झारखंड के पत्रकारों को केरलम में अवस्थित भारत सरकार के विभिन्न सस्थानों और लोक उपक्रमों का भ्रमण करने के साथ साथ उन्नत बुनियादी ढांचे, पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहरों तथा राष्ट्रीय…
निःशुल्क हेल्थ एंड मेडिकल कैंप में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण रांची। जमीयतुल इराकीन रांची एवं उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क हेल्थ एंड मेडिकल कैंप कर्बला चौक स्थित जमीयतुल इराकीन बिल्डिंग में आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस दौरान महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रशीदा हुसैन ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हार्ट बीट, पल्स सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच निःशुल्क की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा…