Author: avnpost

Ranchi: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहनों ने भी मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस आत्मीय अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से रांची के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे बिरसा चौक, हिनू और डोरंडा सहित कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि कुछ देर सड़कों को जाम फ्री करा लिया गया। वहीं कई मुहल्लों में बारिश का पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो…

Read More

Ranchi: बायोम इंस्टीट्यूट ने *‘उड़ान टैलेंट रिवार्ड एग्जाम 2027’* की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को कुल तीन करोड़ रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्री टेस्ट क्वालिफाइंग टेस्ट के रूप में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 28 से 30 अक्टूबर की बीच होगी। मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है। मुख्य परीक्षा की तिथियां 11, 24, 25 और 31 अक्टूबर निर्धारित की गयी हैं। परीक्षा का केंद्र बायोम…

Read More

Ranchi: युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 26 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे जेसीआई कार्यालय, लाईन टैंक रोड में ‘एक्सपो ऑफिस’ का भव्य उद्घाटन किया गया । यह बहुचर्चित मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी । इस मेले में देश विदेश के स्टॉल लगते है । इस उद्घाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव…

Read More

Ranchi: एमएमके हाई स्कूल, बरियातू, रांची में सावन माह के पावन अवसर पर सावनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हुए आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन बनाए। प्रतियोगिता में आशिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। निखत परवीन को द्वितीय स्थान तथा जैनब परवीन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका अंजलि रावत का महत्वपूर्ण…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को रांची स्थित लोक भवन में 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी समर्पण और लगन के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा देश और…

Read More

रांची। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के नेहरू पार्क में सोमवार को एचईसी कर्मचारियों की बैठक सभा हुई। बैठक में एचईसी कर्मियों के भविष्य से जुड़े कई गंभीर और लंबित मुद्दों पर ठोस रणनीति तैयार की गई। यूनियन के अध्यक्ष शनि सिंह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि संसदीय समिति अपनी रिपोर्ट जो भी दे, भारत सरकार उसे बिना किसी विलंब के धरातल पर लागू करे। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एचईसी कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान, वर्ष 2018 बैच के कर्मियों की रुकी हुई प्रोन्नति, पारस अस्पताल में मुफ्त…

Read More

रांची। रांची के बरियातू स्थित फर्स्ट पॉइंट डायग्नोस्टिक सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के नियमों के उल्लंघन के मामले में सोमवार को सील कर दिया गया। जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन खुली मिली और जांच कराने के लिए मरीज भी मौजूद थे। हालांकि, सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच करने वाले चिकित्सक डॉ. सुहास टेटरवे मौजूद नहीं थे। निरीक्षण टीम के अनुसार, अधिकृत चिकित्सक की अनुपस्थिति में…

Read More

रांची। आज सत्य भारती हॉल में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से छात्र कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कन्वेंशन के मुख्य वक्ता ऐशे घोष ने झारखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा को सभी छात्रों के लिए सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समान बनाया जाना जरूरी है। SFI झारखंड राज्य कैनवेनर दानिश ने घोषणा की कि सितंबर महीने से स्कूल बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों की…

Read More

Ranchi: सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकैडमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग का आयोजन इमा के मुख्य प्रशिक्षण केन्द्र संत जोसेफ क्लब में किया गया जिसमें रांची के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकैडमी के तकनीकी निदेशक सह नैशनल कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नये नियमों से खिलाड़ियों को अवगत कराया l प्रशिक्षण शिविर के साथ खिलाड़ियों का ग्रेडिंग भी हुआ जिसमें वाइफ़ बेल्ट से…

Read More