Author: avnpost

शांति और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील : मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी रांची : दारुल कजा एदार-ए-शरिया झारखंड के विधिवत निर्णय एवं घोषणा के बाद राजधानी रांची समेत झारखंड के तमाम जिलों और विभिन्न क्षेत्रों में पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के पाक अवसर पर 26 अगस्त 2026, बुधवार को अकीदत और एहतेराम के साथ जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा। यह जानकारी एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि जुलूसे मुहम्मदी को पूरी शांति, अनुशासन और भाईचारे के माहौल में निकाला जाएगा। उन्होंने सभी…

Read More

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा रद्द करने का फैसले से आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देररात सदर अस्पताल पहुंचे और छात्र नेता देवेंद्र महतो को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। यह खबर फैलते ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देररात झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने झारखंड के छात्रों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।…

Read More

रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने तथा सीआईडी जांच कराने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद इन परीक्षाओं के जरिए नियुक्त कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। नियुक्त कर्मियों ने सोमवार देर रात तक प्रोजेक्ट भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह भी बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और कुछ घंटे धरना देकर सरकार से अपनी नौकरी सुरक्षित रखने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी की नियुक्ति में अनियमितता साबित होती है या उसकी ओर से कोई…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में आज संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी श्री के. राजू, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस अवसर पर श्री राकेश सिन्हा, श्री सतीश पॉल मुंजनी, श्री लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. एम. तौसीफ उपस्थित थे। प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू ने राज्य से जुड़े तीन प्रमुख…

Read More

रांची: फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडे ने झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर गांव के आदर्श उच्च विद्यालय में एक मुफ्त डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की है। इस लाइब्रेरी का उद्देश्य क्षेत्र के छात्रों को बेहतर पढ़ाई की सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है। अपनी निजी पहल के तहत शुरू की गई यह लाइब्रेरी, गांव के छात्रों तक डिजिटल पढ़ाई, किताबें और शैक्षणिक सहायता पहुंचाने की कोशिश है। इस पहल पर फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के संस्थापक एवं सीईओ, अलख पांडे ने कहा डिजिटल एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने जाति प्रमाणपत्र में पिता के बजाय पति का नाम दर्ज होने के कारण अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में चयन से वंचित चंचला कुमारी को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत ने उनकी रिट याचिका स्वीकार करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को आठ सप्ताह के भीतर नियुक्ति के लिए आवश्यक अनुशंसा करने का निर्देश दिया है। आयोग की अनुशंसा मिलने के बाद राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना होगा। अदालत ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि जाति प्रमाणपत्र जारी करने में यदि गलती सरकारी अधिकारी…

Read More

रांची। झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग शामिल हैं। इन जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके अलावा पलामू, लातेहार और गढ़वा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग…

Read More

रांची। रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ…

Read More

रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नया सराय निवासी सौरभ लिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 15 अगस्त को लोअर बाजार थाना में लिखित आवेदन देकर सौरभ लिंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया था। आवेदन के…

Read More

एसआईआर में नोटिस मिले तो घबराएं नहीं, दस्तावेज जमा करने के लिए मिलेगा दो चरणों में समय रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस जारी करने और दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। इस बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को कहा कि यह चरण मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। के. रवि कुमार ने कहा कि प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी विदेशी नागरिक या अपात्र व्यक्ति…

Read More