Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»झारखंड में 24 अगस्त से एसआईआर के तहत सुनवाई, पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका
देश

झारखंड में 24 अगस्त से एसआईआर के तहत सुनवाई, पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

avnpostBy avnpostAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

एसआईआर में नोटिस मिले तो घबराएं नहीं, दस्तावेज जमा करने के लिए मिलेगा दो चरणों में समय

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस जारी करने और दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। इस बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को कहा कि यह चरण मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। के. रवि कुमार ने कहा कि प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी विदेशी नागरिक या अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।
उन्होंने बताया कि इन्यूमरेशन तथा दावा-आपत्ति की अवधि के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए प्राप्त आवेदनों और आंकड़ों की जांच की जा रही है। इन आवेदनों में सामने आई त्रुटियों और विसंगतियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दूर किया जा रहा है।
के. रवि कुमार ने बताया कि 24 अगस्त से नो-मैपिंग, तार्किक विसंगति और अन्य श्रेणियों से संबंधित मतदाताओं के मामलों की सुनवाई शुरू होगी। इन मामलों में मतदाताओं को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) स्तर से नोटिस जारी किया जाएगा और बीएलओ के माध्यम से संबंधित मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाया जाएगा।
नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाता को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पहले चरण में सात दिनों का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर बीएलओ दोबारा मतदाता से संपर्क करेंगे और पुनः नोटिस उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए सात दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति की अवधि 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा 14 अक्टूबर 2026 तक निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के साथ-साथ नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और मौजूदा विवरण में आवश्यक सुधार करने की प्रक्रिया चल रही है।
के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड के ऐसे मतदाता, जिनका नाम किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है और वे अपनी इच्छा के अनुसार झारखंड की मतदाता सूची में नाम स्थानांतरित कराना चाहते हैं, उनसे फॉर्म-8 और घोषणा पत्र प्राप्त किया जा रहा है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक परिवार या एक ही घर के मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इन्यूमरेशन चरण में मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों और आंकड़ों में पाई गई त्रुटियों एवं विसंगतियों को दूर किया जा रहा है। नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया के माध्यम से आवेदनों तथा उपलब्ध आंकड़ों का विधिसम्मत सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद योग्य पाए जाने वाले मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

August 16, 2026

विश्व हाथी दिवस: वंतारा ने भारत और दुनिया भर में हाथी कल्याण अभियान का किया विस्तार

August 12, 2026

बाल श्रम व बाल तस्करी के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी : राज्यपाल संतोष गंगवार

August 12, 2026

✤ अभी-अभी

यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

August 16, 2026

झारखंड में 24 अगस्त से एसआईआर के तहत सुनवाई, पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

August 16, 2026

Finanční plánování s thorfortunes.cz a budování prosperity pro každého investora

August 16, 2026

Exklusiver Zugang zu lukrativen Gewinnchancen durch nvcasino und innovative Spieltechniken

August 16, 2026

Symmetrische Boni inklusive https://thenvcasino-de.de und schnelle Auszahlungen erwarten

August 16, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.