Author: avnpost

रांची । झारखंड में छात्र-छात्राओं के आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को आंदोलनकारी छात्रों के नाम एक भावुक एवं संवेदनशील अपील जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री ने जारी अपील में कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों और मांगों के लिए संघर्ष करना उनका अधिकार है, लेकिन अपनी जिंदगी और स्वास्थ्य को खतरे में डालना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं, उनकी मांगों और उनके संघर्ष को गंभीरता से समझ रही है तथा सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों…

Read More

रांची । राज्य के चार जिलों में 13 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के जिन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है उनमें दक्षिणी जिले (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) शामिल है। इधर, मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अगस्त को भी राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों…

Read More

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ रांची में चल रहे छात्र आंदोलन आमरण अनशन के बीच सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच रविवार को तीसरी बार वार्ता हुई। हालांकि, इसके बावजूद गतिरोध बरकरार रहा और सहमति नहीं बनी। अनशनकारी देवेन्द्रनाथ महतो के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के आठवें दिन और सत्याग्रह के 16वें दिन सरकार की ओर से गठित हाई लेवल कमेटी के चार मंत्रियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे बातचीत की। सरकार की ओर से हाई लेवल कमेटी में शामिल मंत्री सुदीप कुमार सोनू, दीपिका सिंह पांडेय, चमरा लिंडा और संजय सिंह यादव ने…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। हाथों में तख्ती लेकर प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने जेपीएससी मुद्दे पर छात्रों का चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। साथ इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की भी मांग की। विधानसभा परिसर में जारी इस आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के अलावा नीरा…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन गुरुवार को विधान सभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। वहीं, विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके अलावा विधान सभा में मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, प्रभारी सचिव, झारखंड विधान सभा रंजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को सदन में दिवंगत प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही सभा की कार्यवाही शुक्रवार को 11 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन ने पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुए पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, शहीद जवानों और अलग-अलग हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने अपने प्रारंभिक…

Read More

रांची: स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने अपने होम अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। यह विस्तार भारत के तेज़ी से बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाज़ार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने की कंपनी की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। एयर कूलर्स श्रेणी में अपनी मजबूत मौजूदगी के आधार पर इंटेक्स अब अपने होम अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकार के पंखे बाजार में उतार रही है। इनमें डेकोरेटिव, ऊर्जा दक्ष बीएलडीसी, एग्जॉस्ट तथा टीपीडब्लू (टेबल, पेडेस्टल और वॉल) फैन शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी विभिन्न घरेलू जरूरतों को ध्यान में…

Read More

नई दिल्ली/रांची। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर देशभर में 8 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा NCC के समन्वय से देशभक्ति से ओत-प्रोत बैंड प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैंड प्रस्तुतियों का उद्देश्य देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को सम्मान देना, नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ना है। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची के…

Read More

रांची। गुरुवार को रांची स्थित पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन ने सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से यातायात पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे विपरीत मौसम में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुचारु रूप से कर सकें। कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक, अदाणी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर, वरीय प्रबंधक रणवीर सिंह, सिटीजन फाउंडेशन की ओर से हेमंत तिर्की सहित बड़ी संख्या में यातायात…

Read More

बुढ़मू: सेवानिवृत्त बुढ़मू सीएचसी प्रभारी डा. संतोष सिंह ने गुरुवार से पिठौरिया सब्जी मार्केट स्थित डा,आर.के. शर्मा नाब्या क्लिनीक और संजय मेडिकल में रोगियों को देखने का कार्य आरंभ कर दिया। लंबे समय तक सीएचसी के प्रभारी रहे डा. संतोष सिंह का अनुभव ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में जाना-पहचाना है। उन्होंने कहा कि अब वे स्थानीय लोगों को अधिक सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए समर्पित रहेंगे। स्थानिक निवासी और व्यापारी डॉक्टर के आने से संतुष्ट दिखे और उम्मीद जताई कि नियमित जांच-परख, सामान्य रोगों का उपचार और प्राथमिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान मिलेगा। क्लिनीक प्रबंधकों ने बताया…

Read More