रांची: एसबीआई कार्ड और गूगल पे ने मिलकर नया को-ब्रांडेड ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया है। यह कार्ड ग्राहकों को रोजमर्रा के छोटे-बड़े खर्चों पर रिवॉर्ड्स, आसान भुगतान विकल्प और एक ही प्लेटफॉर्म पर डिजिटल अकाउंट मैनेजमेंट की सुविधा प्रदान करेगा। यह कार्ड ‘फ्लेक्स बाय गूगल पे’ का हिस्सा है और एसबीआई कार्ड की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता तथा गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ जोड़ता है। नए कार्ड के जरिए ग्राहक किराना, बिल भुगतान, ट्रैवल बुकिंग, ऑनलाइन व ऑफलाइन शॉपिंग सहित विभिन्न श्रेणियों में खर्च करने पर रिवॉर्ड स्टार्स अर्जित कर सकेंगे। ग्राहक सालाना 18,000 स्टार्स…
Author: avnpost
रांची । झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य में न तो तेज गर्मी का असर है और न ही अत्यधिक ठंड महसूस की जा रही है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों राज्य में सबसे सुहावना मौसम लातेहार में दर्ज किया गया है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस…
रांची। राजधानी रांची के फिरायालाल चौक के निकट स्थित 15 दुकानदारों की ओर से दुकान के किराया (रेंट) विवाद के समाधान को लेकर दायर रिट याचिका पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने राज्य सरकार, रांची नगर निगम (आरएमसी) और सदर अस्पताल, रांची से जवाब तलब किया है। अदालत ने संबंधित पक्षों को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि रांची नगर निगम की ओर से आवंटित इन दुकानों का किराया वसूलने का वैधानिक अधिकार किस प्राधिकरण के पास है। मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता…
रांची : भारत की प्रमुख एयरपोर्ट सर्विस मैनेजमेंट और कार्गो हैंडलिंग कंपनी, एयर इंडिया सैटस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सलीम चौधरी के ऑपरेशनल ऑफिसर, राज महिमा हेड,कार्गो लॉजिस्टिक्स सर्विस और शैलेश कुमार असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कमर्शियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से बताया है कि एयर इंडिया सैटस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (ऐसत्स) ने रांची एयर कार्गो टर्मिनल पर 20,000 मीट्रिक टन से अधिक कार्गो हैंडलिंग का माइलस्टोन हासिल कर क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में टर्मिनल पर 7,992 मीट्रिक टन कार्गो संभाला गया, जो पिछले वर्ष…
Ranchi: सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और ‘शटरबग क्लब’ द्वारा वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2026 के अवसर पर दो दिवसीय विशेष इवेंट ‘पिक्सल स्पंदन’ का आयोजन होने जा रहा है. इस इवेंट को लेकर आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया. आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर’ थीम पर आधारित यह मुख्य यू इवेंट आगामी 19 और 20 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा. इस पोस्टर का विमोचन यूनिवर्सिटी के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और माननीय कुलपति प्रो सी. जगनाथन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस गौरवपूर्ण अवसर पर रजिस्ट्रार एसबी डाँडीन, फैकल्टी…
नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही लक्ष्य: डालसा एलएडीसीएस साहयक पंकज कुमार शर्मा ने संविधान के अनुच्छेद 47, एनडीपीएस की धारा 8 और 27 पर किया फोकस। रांची: आज दिनांक 30.07.2026 को संत माईकल स्कूल जाजपुर सोपारोम, ईटकी रोड रांची में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची ने माननीय नालसा द्वारा संचालित योजना डाॅन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी। ज्ञात हो कि उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव…
सीबीसी, रांची द्वारा जी राम जी अधिनियम, नशा मुक्त अभियान और विकसित भारत पर विशेष जाकरूकता कार्यक्रम का आयोजन रांची। केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रांची द्वारा आज ठाकुर विश्वनाथ शहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जगन्नाथपुर, रांची में “विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम 2025, नशा मुक्ति अभियान एवं भारतीय न्याय संहिता” विषयों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की मेयर श्रीमती रौशनी खलखो उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों और युवाओं से नशा ना करने की अपील की। उन्होंने विकसित भारत में युवाओं के योगदान पर भी…
Ranchi: रांची पुलिस द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिले के सभी थाना एवं ओपी में साप्ताहिक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी स्वयं कई थानों में पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी…
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के रीनल साइंसेज विभाग की ओर से बुधवार को होटल रामाडा, रांची में “एशेन्शल्ज़ ऑफ़ रीनल केयर” विषय पर जन-जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, किडनी रोगों की समय पर पहचान के महत्व को समझाना तथा विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना था। नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ अशोक कुमार बैद्य ने कहा कि आज बदलती जीवनशैली, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और दर्द निवारक दवाओं का बिना चिकित्सकीय सलाह के लंबे समय तक सेवन किडनी रोगों के प्रमुख कारण बनते…
रांची: आज दिनांक 29.07.2026. को निरजा सहाय ड.ए.वी पब्लिक स्कूल, रांची में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 और प्रत्येक जिले में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई (एलएसयूसी) का सुदृढ़ीकरण पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि उक्त जागरूकता कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव ईंचार्ज की मौजुदगी में होना सुनिश्चित हुआ है। विधिक जागरूकता कार्यक्रम को…