रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव ईंचार्ज की मौजुदगी में आज दिनांक 28.07.2026 को कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय माण्डर में माननीय नालसा द्वारा संचालित योजना (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 और प्रत्येक जिले में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई (एलएसयूसी) का सुदृढ़ीकरण पर डालसा ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया एवं छात्रों को जागरूक किया। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह योजना भारत में…
Author: avnpost
रांची । झारखंड पुलिस को माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन ‘नवजीवन-II’ के तहत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के 16 सक्रिय नक्सलियों ने मंगलवार को झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के विभिन्न स्तरों के कमांडर और दस्ता सदस्य शामिल हैं। उन्होंने पुलिस को 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1,562 जिंदा कारतूस भी सौंपे। पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने बताया कि झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर द्वारा संयुक्त रूप से…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते मंगलवार को राज्य अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) कार्यालय पहुंचे, जहां 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में उनसे पूछताछ शुरू की गई। सीआईडी ने इससे पहले एल. ख्यांगते को नोटिस जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया था। नोटिस के अनुपालन में वह निर्धारित समय पर सीआईडी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जांच अधिकारियों ने उनसे भर्ती प्रक्रियाओं और कथित अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ शुरू की। उल्लेखनीय है कि जेपीएससी की विभिन्न नियुक्तियों…
रांची। झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से पीछे चल रही है। राज्य में एक जून से 28 जुलाई तक सामान्य 478.3 मिलीमीटर के मुकाबले 352.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत कम है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी। विभाग के अनुसार, राज्य के 24 जिलों में केवल पश्चिमी सिंहभूम में ही सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सामान्य 461.9 मिलीमीटर के मुकाबले 534 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद सरायकेला-खरसावां में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के निमित्त दिनांक 05 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होना है। इसके उपरांत दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान मतदाताओं की सुविधा हेतु दिनांक 15 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में ग्राम सभा आयोजित किया जाना है। श्री के. रवि कुमार ने बताया कि Manual of Electoral Rolls, 2023 में वर्णित प्रावधान के तहत दिनांक 15 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में ग्राम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी विधानसभा के…
रांची। राज्य वन मुख्यालय झारखंड के विवेकानंद सभागार में आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक, हॉफ झारखंड, श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में राज्य के सभी वन क्षेत्रों का एक माह के भीतर तकनीकी एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने,पौधरोपण स्थानीय पारिस्थितिकी और उपयोगिता आधारित करने पर ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका भी मजबूत हो के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वन पट्टा के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा, काजू व बांस जैसी व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने, इको-टूरिज्म के विकास तथा जंगली हाथियों से प्रभावित…
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह इस दायित्व को विनम्रता और कर्तव्यभाव के साथ स्वीकार करते हैं तथा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरी क्षमता से काम करने का प्रयास करेंगे। शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने मुझे एक…
रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा द्वारा आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। शाखा अध्यक्ष श्री विकास अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव की आराधना, समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की भावना से इस वर्ष 51 दंपतियों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान के लिए नासिक से विद्वान वैदिक आचार्य एवं पंडितों का दल रांची आ रहा…
रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश स्तरीय दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रामगढ़ जिले के झंडा चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू एवं संचालन जिला महासचिव संजय ठाकुर ने की। बैठक में सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव तथा भविष्य के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना…
बुढ़मू: माननीय न्यायमूर्ति‑सह‑कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर और सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना तथा न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा‑1 के मार्गदर्शन में रविवार को डालसा टीम ने खेलारी व बुढ़मू प्रखण्ड के स्थित सभी लिगल‑एड‑क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में एलएडीसी सदस्य सहायक वीरेन्द्र प्रताप, अनुप कुमार तथा स्टाफ मोनु कुमार मौजूद थे। दल ने क्लिनिकों में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट व लिफलेट लगाने तथा पाठक‑जन को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची की योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया। पीएलवी से कहा गया कि आने वाले जरूरतमंदों की सुनकर उनकी शिकायतों के आवेदनों को…