Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार
झारखंड

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

avnpostBy avnpostJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के निमित्त दिनांक 05 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होना है। इसके उपरांत दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान मतदाताओं की सुविधा हेतु दिनांक 15 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में ग्राम सभा आयोजित किया जाना है।
श्री के. रवि कुमार ने बताया कि Manual of Electoral Rolls, 2023 में वर्णित प्रावधान के तहत दिनांक 15 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में ग्राम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि 15 अगस्त को बूथ लेवल पदाधिकारी प्रारूप मतदाता सूची में अंकित सभी मतदाताओं का नाम उच्च स्वर में पढ़कर सुनाएंगे। साथ ही दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिकों से प्रपत्र 6 के साथ घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए अनुरोध करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रारूप मतदाता सूची में कोई अशुद्धि पाई जाती है, तो प्रपत्र 8 भर कर समर्पित करने का अनुरोध करेंगे। बीएलओ चुनाव पाठशाला के सदस्यों के सहयोग से इस ग्राम सभा के आयोजन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
श्री के रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित यह ग्राम सभा पृथक से आयोजित की जाएगी और अन्य विभागीय कार्यक्रमों के साथ इस ग्राम सभा की कार्यवाही को संलग्न नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी का दायित्व होगा कि विभिन्न प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से इस ग्राम सभा का आयोजन का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे, ताकि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण के पश्चात शुद्ध एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची का निर्माण हो सके, जिसमें कोई भी पात्र भारतीय नागरिक न छुटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में पंजीकृत न हो सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.