रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के पांच जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। राज्य में मानसून की सक्रियता…
Author: avnpost
रांची । झारखंड उच्च न्यायालय ने एम/एस जय बी. एंटरप्राइजेज से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी अनुबंध के दौरान एक्साइज ड्यूटी की दर में कमी आती है, तो उसका लाभ ठेकेदार अपने पास नहीं रख सकता। ऐसी स्थिति में कर में हुई कमी का लाभ नियोक्ता संस्था को मिलेगा। न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने एम/एस जय बी. एंटरप्राइजेज की रिट याचिका खारिज करते हुए यह निर्णय दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) द्वारा ठेकेदार के बिल से 18,49,682 रुपये की की गई कटौती…
रांची : बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक और छात्रों के मुद्दों को लेकर समस्त आदिवासी संगठन के बैनर तले अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ आदिवासी नेता प्रेमशाही मुंडा ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में भी अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। उनका कहना था कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं, कथित घोटाले और…
रांची, 20 जुलाई 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह झारखंड प्रभारी श्री के. राजू ने सोमवार को मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। इसमें मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री के. राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पिछले कई महीनों से…
Ranchi: झारखंड राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह के अध्यक्षता में आज रांची में स्पेशल जनरल बॉडी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति,और भारतीय कुश्ती संघ के नियम-विनियमों के अनुरूप तैयार किए गए झारखंड कुश्ती संघ के बायलॉज को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से एक महिला और एक पुरुष पदाधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही झारखंड कुश्ती संघ की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। सदस्यों ने विस्तार से चर्चा के बाद 2026 =30 के लिए झारखंड कुश्ती संघ के आम चुनाव कराने का…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार काे संथाली फिल्म आंगेन के निर्देशक रवि राज मुर्मू को ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक’ की श्रेणी में 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से युवा फिल्म निर्माता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री साेरेने ने कहा कि “मैं रवि राज मुर्मू को इस शानदार उपलब्धि पर अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना न केवल उनके लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि झारखण्ड के लोगों और संताली भाषा के…
रांची । तेजी से बढ़ते शहरीकरण, जल संकट और प्रदूषण की चुनौतियों के बीच CREDAI रांची चैप्टर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित बिल्डर्स वर्कशॉप में प्रकृति आधारित अपशिष्ट जल प्रबंधन (Nature-Based Wastewater Management) और सतत शहरी विकास पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यशाला में EMERGY Enviro Private Limited (SINE-IIT Bombay) के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री इंद्रकांत झा ने “इंटीग्रेटेड वेटलैंड टेक्नोलॉजी (IWT) आधारित ग्रीन एसटीपी तथा N-Treat (इन-सीटू नाला ट्रीटमेंट)” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में श्री झा ने कहा कि भविष्य के “Water Sensitive Cities” के निर्माण के लिए पारंपरिक ऊर्जा-प्रधान सीवेज ट्रीटमेंट प्रणालियों से आगे बढ़कर प्रकृति…
Ranchi: नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाने के लिए शनिवार को बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से भव्य नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान सफल छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रैली में भाग लिया. नगड़ा टोली स्थित बायोम इंस्टीट्यूट परिसर से निकली रैली हरिओम टावर तक पहुंची. वहीं शिवपुरी, हिनू स्थित बायोम इंस्टीट्यूट से भी विक्ट्री रैली निकाली गई, जो हिनू चौक तक गई. रैली के दौरान विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उनकी सफलता पर अभिभावकों व शिक्षकों ने खुशी जताई. संस्थान ने इस…
रांची, 18 जुलाई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने 20 दिनों से छात्रों के अधिकारों और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार की दमनकारी, तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी सोच का एक और शर्मनाक उदाहरण है। सिन्हा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, पर्यावरण और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित कर दिया, उसे अपनी लोकतांत्रिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर गिरफ्तार कर लिया…
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में जरूरतमंदों के बीच व्हीलचेयर, वॉकर व अन्य सामग्री वितरित रांची। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत शुक्रवार को चान्हो प्रखंड के चामा पंचायत भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क हेल्थकेयर एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बुजुर्गों के बीच उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, छाता, छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने अपने हाथों से लाभार्थियों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने…