Ranchi: नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाने के लिए शनिवार को बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से भव्य नीट विक्ट्री सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान सफल छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रैली में भाग लिया. नगड़ा टोली स्थित बायोम इंस्टीट्यूट परिसर से निकली रैली हरिओम टावर तक पहुंची. वहीं शिवपुरी, हिनू स्थित बायोम इंस्टीट्यूट से भी विक्ट्री रैली निकाली गई, जो हिनू चौक तक गई. रैली के दौरान विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उनकी सफलता पर अभिभावकों व शिक्षकों ने खुशी जताई. संस्थान ने इस वर्ष भी नीट यूजी परीक्षा में शानदार परिणाम दर्ज किया है. संस्थान के 42 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए हैं. वहीं 174 से अधिक विद्यार्थियों के मेडिकल कॉलेज में चयन की संभावना है. इस साल बायोम से कुल 1865 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1654 विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है. इसमें अक्षय सिन्हा ने रैंक-224 (ईडब्ल्यूएस), श्रेया सुमन रैंक-359 (ईडब्ल्यूएस), अपर्णा रैंक-462 (ईडब्ल्यूएस), अमृत राज रैंक-765 (ईडब्ल्यूएस), साकिब अहमद रैंक-815 (ओबीसी), जतिन कुमार रैंक-883 (ईडब्ल्यूएस), अक्षत प्रेम रैंक-1074 (जेनरल), सुमित रैंक-1422 (ओबीसी), मयंक राज रैंक-1607 (ओबीसी), हर्ष कुमार रैंक-1658 (ओबीसी), अंकित रैंक-2304 (ओबीसी), आसिफ रज़ा रैंक-2698 (ओबीसी), तरुण तेजपाल रैंक-3036 (ओबीसी), ऋषिका पांडे रैंक-3038 (जेनरल), हर्षवर्धन रैंक-3117 (ओबीसी), आयुष सिंह रैंक-108 (एसटी), अमृता रैंक-3270 (जेनरल), शिवम कुमार रैंक-3376 (ओबीसी), ऋषभ तिवारी रैंक-3509 (जेनरल), श्रेया झा रैंक-3480 (जेनरल), दीपा कुमारी रैंक-3896 (ओबीसी), रोहनप्रीत रैंक-4019 (जेनरल), आकांक्षा कुमारी रैंक-4185 (जेनरल), ऋषभ कुमार रैंक-4321 (ओबीसी) प्राप्त कर अपनी सफलता दर्ज की है. इसके अलावा भी कई छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की है. इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, टेस्ट सीरीज, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि संस्थान का अनुशासित माहौल और लगातार अभ्यास उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रहा. बायोम इंस्टीट्यूट के निदेशक पंकज सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से शानदार परिणाम हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है. यह सफलता विद्यार्थियों, अभिभावकों और हमारी पूरी अकादमिक टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. हमारा लक्ष्य सिर्फ परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर डॉक्टर बनने के लिए मजबूत शैक्षणिक आधार देना है.
