Ranchi: झारखंड राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह के अध्यक्षता में आज रांची में स्पेशल जनरल बॉडी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति,और भारतीय कुश्ती संघ के नियम-विनियमों के अनुरूप तैयार किए गए झारखंड कुश्ती संघ के बायलॉज को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों से एक महिला और एक पुरुष पदाधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही झारखंड कुश्ती संघ की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। सदस्यों ने विस्तार से चर्चा के बाद 2026 =30 के लिए झारखंड कुश्ती संघ के आम चुनाव कराने का समिति में प्रस्ताव लाया गया , जिस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी ।
महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि नए बायलॉज के लागू होने से संगठन का संचालन राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 के अनुरूप होगा।
पदाधिकारियों का कहना है कि पारदर्शी चुनाव और नए संविधान से झारखंड में कुश्ती के विकास को बल मिलेगा।
झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव श्री रजनीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुसार जिला कमेटी में जो भी खेल नीति की प्रक्रिया है वह पूरा करते हुए समिति में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों एवं महिलाओं को शामिल करते हुए अपने-अपने जिला में यथा शीघ्र चुनाव कराकर कार्यकारिणी समिति का गठन कर लें।
