Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा पहुंचकर दिवंगत मन्नान मल्लिक जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे लम्बे समय तक जनसेवा…
Author: avnpost
रांची: राजधानी के सदर अस्पताल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने धनबाद से आए एक मरीज की अत्यंत जटिल थोरैसिक डिकॉर्टिकेशन (Thoracic Decortication) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।क्रॉनिक एम्पायमा से पीड़ित था मरीजमरीज लंबे समय से ‘क्रॉनिक एम्पायमा’ (Chronic Empyema) नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसके सीने में गाढ़ा मवाद (Pus) और थक्के जम गए थे, जिससे उसे सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने डिकॉर्टिकेशन सर्जरी करने का फैसला लिया। ऑपरेशन टेबल पर ही मरीज…
Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के दिशा-निर्देश के आलोक में आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में BLO (बूथ लेवल अधिकारी), BLA-2 तथा आम मतदाता उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की सूची से ASDD मतदाताओं की प्रारूप सूची बनाने पर विस्तृत चर्चा कीगई। BLO एवं BLA-2 द्वारा बैठक में यह भी विमर्श किया गया की जिन मतदाताओं को Enumeration Form प्राप्त हो चुके हैं, वे सभी मतदाता शीघ्रातिशीघ्र Enumeration Form भरकर उपलब्ध…
श्रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। यह गहण विधिक जागरूकता कार्यक्रम 90 दिनों तक चलेगा। इसी आलोक में आज दिनांक 14.07.2026 को माण्डर प्रखण्ड के ब्राम्बे बाजार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी कालिन्दर गोप समेत अन्य लोग उपस्थित थे। पीएलवी कालिन्दर गोप ने कहा कि मानव तस्करी और…
हज हाउस, रांची में चुनावी बैठक संपन्न; 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, संगठन को राज्य के सभी 24 जिलों तक सक्रिय करने का संकल्प रांची : ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल, झारखंड की चुनावी बैठक रविवार को हज हाउस, रांची में आयोजित की गई। संगठन के तीन वर्षीय कार्यकाल की समाप्ति के बाद नई प्रदेश कमेटी के गठन के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव का संचालन अखिल भारतीय मिल्ली काउंसिल, नई दिल्ली के कार्यवाहक महासचिव एवं चुनाव पर्यवेक्षक शेख निज़ामुद्दीन की निगरानी में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वस्तुनिष्ठ अध्ययन संस्थान, नई दिल्ली के महासचिव मोहम्मद आलम विशिष्ट अतिथि…
मुंबई, 11 जुलाई। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन (MPW) 2026’ सूची में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें दूरदर्शी नेतृत्व, संस्थान निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिनमें 2.9 करोड़ बच्चे शामिल हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीज़न्स होटल में अपने प्रमुख ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन 2026’ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य…
रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य की राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में 13 और 14 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही 12 से 14 जुलाई के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए विभाग ने संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 13 जुलाई…
रांची। आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपित शंकर लोहरा के खिलाफ अपर न्यायायुक्त की अदालत ने शनिवार को आरोप गठित कर दिया। अदालत ने आरोपित को उसके खिलाफ लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए, जिस पर उसने अपनी संलिप्तता से इनकार किया। आरोपित के इनकार के बाद अदालत ने मामले में आरोप गठित करते हुए अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मामले में तीन अगस्त से गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी। मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह का है, जहां 29 जनवरी को आपसी विवाद के बाद अभिषेक लोहरा के साथ मारपीट…
रांची। रांची नगर निगम परिषद की बैठक में शनिवार को शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं और जनसुरक्षा से जुड़े 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, महापौर रौशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार तथा नगर निगम के सभी 53 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और शहर के समग्र विकास पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची…
रांची। लायन्स इंटरनेशनल के ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक स्थित लायंस ईस्ट प्याऊ सेंटर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 450 जरूरतमंदों एवं राहगीरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना तथा समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। क्लब के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर भोजन वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को व्यवस्थित तरीके से खिचड़ी वितरित की। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन रतन लाल अग्रवाल,…