Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के दिशा-निर्देश के आलोक में आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में BLO (बूथ लेवल अधिकारी), BLA-2 तथा आम मतदाता उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की सूची से ASDD मतदाताओं की प्रारूप सूची बनाने पर विस्तृत चर्चा कीगई।
BLO एवं BLA-2 द्वारा बैठक में यह भी विमर्श किया गया की जिन मतदाताओं को Enumeration Form प्राप्त हो चुके हैं, वे सभी मतदाता शीघ्रातिशीघ्र Enumeration Form भरकर उपलब्ध कराएं, ताकि ससमय डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील किया कि वे Enumeration Form भरकर अविलंब BLO को वापस दें ताकि ससमय Digitisation का कार्य पूर्ण कराया जा सके.
