Author: avnpost

रांची: बीसीआई प्लैटिनम रांची के पावर वन टू वन कार्यक्रम के तहत रविवार को अशोक नगर स्थित मंगलम ऑप्टिकल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की मेजबानी मंगलम ऑप्टिकल के संचालक राकेश कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सनग्लास, चश्मों की विभिन्न श्रेणियों, उनकी गुणवत्ता तथा आंखों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने चश्मों की गुणवत्ता, देखभाल और उपयोग से संबंधित कई जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि पावर वन टू वन कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाकर व्यापार को…

Read More

रांची। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर राजधानी रांची में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और उसके आसपास दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस के अनुसार, रांची में आज से शुरू हो रहे 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले से पहले स्टेडियम के सभी…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शनिवार से मौसम साफ बना हुआ है। बादलों के छंटने और तेज धूप निकलने से तापमान के साथ-साथ उमस में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 93 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जिससे लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 30 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले…

Read More

रांची। राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में शुक्रवार देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक 65 वर्षीय कारोबारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। अपराधियों ने कारोबारी को पंखे से लटकाकर मार डालने की धमकी दी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हालांकि पूर्व सीएमपीडीआई महाप्रबंधक (जीएम) एवं कारोबारी आलोक कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया, जिसके बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। आलोक कुमार अपने घर में सो रहे थे। इसी…

Read More

रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके में शुक्रवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त कर ली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनात दो…

Read More

रांची। राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। विभागीय आदेश जारी करते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। दीपिका प्रसाद को हटाए जाने के तुरंत बाद एसएसपी राकेश रंजन ने डोरंडा थाने में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी है। इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर उन्हें अविलंब पदभार ग्रहण करने का निर्देश…

Read More

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) के एक जवान के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। झारखंड एटीएस में पदस्थापित जवान कमलेश शुक्रवार शाम अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान सुखदेव नगर स्थित उनके बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया। घर बंद होने का फायदा उठाते हुए चोर मुख्य दरवाजे…

Read More

रांची। राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में शनिवार को यज्ञ की प्रथम समन्वयक मनमोहिनी दीदी का स्मृति दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, आध्यात्मिक योगदान और मानव सेवा के कार्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र प्रशासिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि हैदराबाद में जन्मी मनमोहिनी दीदी ने ब्रह्मा बाबा के सान्निध्य में ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त किया और पूर्ण पवित्रता का व्रत धारण कर अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा तथा आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा…

Read More

नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है और इसी बीच प्रधान ने अपना पद छोड़ने का निर्णय लिया। प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह सदैव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शक्ति और नेतृत्व में अटूट विश्वास रखते हैं। युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गरिमा सम्मान करना उनका संकल्प है। भारत की युवाशक्ति केवल देश का भविष्य ही नहीं…

Read More

हर माह करोड़ों की वसूली कर रहे महेन्द्र गंझू, नागेश्वर, आशिक अली समेत कई लोग सब का हिस्सा फिक्स..विस्थापितों का हाल बेहाल सीसीएल (CCL) पिपरवार की अशोका परियोजना क्षेत्र में विस्थापितों के नाम पर वसूली का काला खेल चल रहा है. विस्थापित महिलाओं ने अशोका परियोजना में धावा बोल घंटो तक काम ठप्प करवा दिया. पीड़ितों को कहना है कि विस्थापितों के नाम पर कमिटी के लोग वसूली तो करते हैं लेकिन रुपया विस्थापितों के कल्याण के लिए नहीं लगा जाता बल्कि विस्थापित मोर्चा के नेताओं की प्रापर्टी बढ़ाने में इस्तेमाल होता है. परियोजना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों और…

Read More