Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में एटीएस जवान के बंद घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड

रांची में एटीएस जवान के बंद घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

avnpostBy avnpostJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) के एक जवान के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। झारखंड एटीएस में पदस्थापित जवान कमलेश शुक्रवार शाम अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान सुखदेव नगर स्थित उनके बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया। घर बंद होने का फायदा उठाते हुए चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
कमलेश के बड़े भाई सोमनाथ राय ने बताया कि परिवार के बाहर रहने के दौरान चोरी की वारदात हुई। उन्होंने कहा कि चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन परिवार के अयोध्या से लौटने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।
सुखदेव नगर थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश, पूर्व सीएमपीडीआई जीएम की बहादुरी से भागे तीनों बदमाश

July 25, 2026

रांची में कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड पर हवाई फायरिंग का आरोप, राइफल जब्त, जांच जारी

July 25, 2026

रांची : डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद हटाई गईं, अभिनंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी

July 25, 2026

✤ अभी-अभी

Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

July 26, 2026

Pin Up Казино – Официальный сайт Пин Ап вход на зеркало (2026)

July 26, 2026

Пин Ап Казино Официальный Сайт – Играть в Онлайн Казино Pin Up

July 26, 2026

Пинко Казино – Официальный сайт Pinco Casino

July 26, 2026

Canlı Casino Siteleri – Güvenilir Liste 2026

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.