Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»डूरंड कप : रांची में हाई अलर्ट, स्टेडियम के बाहर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
झारखंड

डूरंड कप : रांची में हाई अलर्ट, स्टेडियम के बाहर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

avnpostBy avnpostJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर राजधानी रांची में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और उसके आसपास दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
पुलिस के अनुसार, रांची में आज से शुरू हो रहे 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले से पहले स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर दर्शकों की फ्रिस्किंग (तलाशी) और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से अनिवार्य सुरक्षा जांच की जाएगी। पूरे स्टेडियम परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के होटल से लेकर स्टेडियम तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेंगी।
डूरंड कप के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में प्रतिनियुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और सुरक्षा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है और रांची को इसकी मेजबानी का अवसर मिला है। ऐसे में खिलाड़ियों, दर्शकों और बाहर से आने वाले आगंतुकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, संवेदनशीलता और पूर्ण जवाबदेही के साथ करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से पहले पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कंट्रोल रूम और वरीय अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लिया जा सके।
उपायुक्त ने स्टेडियम परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, वीआईपी गैलरी, खिलाड़ियों के आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल और दर्शक दीर्घा में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा। डीसी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आम दर्शकों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखें। किसी भी अफवाह, विवाद या अप्रिय स्थिति को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित करने का प्रयास किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इस मौके पर कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़े और प्रत्येक प्रतिनियुक्त कर्मी अपने निर्धारित स्थान पर लगातार मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026

डूरंड कप : रांची में हाई अलर्ट, स्टेडियम के बाहर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.