Author: avnpost

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से किसानों में उत्साह है, क्योंकि पर्याप्त वर्षा से धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है। जुलाई में हुई अच्छी बारिश के कारण अधिकांश किसानों ने धान के बिचड़े तैयार कर लिए हैं। अब पर्याप्त वर्षा होने पर…

Read More

रांची। तेरापंथ सभा रांची, तेरापंथ युवक परिषद और तेरापंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ज्ञानशाला जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं ज्ञानशाला उड़ीसा-झारखंड क्षेत्र के आंचलिक प्रभारी बछराज बेताला ने कहा कि ज्ञानशाला जैन धर्म के संस्कारों का दीप प्रज्वलित कर रही है। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र विकास और नैतिक शिक्षा के लिए ज्ञानशाला एक सशक्त माध्यम है। प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को ज्ञानशाला से जोड़ना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बन…

Read More

रांची। मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर मेकॉन, रांची में मंगलवार को हिंदी संगोष्ठी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य की सामाजिक प्रासंगिकता, मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मेकॉन के कार्यपालक निदेशक (वाणिज्यिक) विनय कुमार झा ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य केवल कहानियों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज और जीवन का सशक्त दस्तावेज है। उनकी रचनाओं में किसान, श्रमिक, महिलाओं और वंचित वर्गों के संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक न्याय तथा राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का जीवंत चित्रण मिलता है। उन्होंने…

Read More

जंजीरी मातम डेलीमार्केट के पास होगा: सैयद फ़राज़ अब्बास रांची । हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) एवं कर्बला के शहीदों की याद में शिया समुदाय की ओर से चेहल्लुम का मातमी जुलूस मंगलवार, 4 अगस्त को राजधानी रांची में अकीदत के साथ निकाला जाएगा। यह जुलूस हर वर्ष मुहर्रम के 40 दिन बाद आयोजित किया जाता है। आयोजक सैयद फराज़ अब्बास के अनुसार, जुलूस प्रातः 11 बजे मेन रोड, विश्वकर्मा मंदिर लेन स्थित स्वर्गीय एडवोकेट सैयद यावर हुसैन के आवास अनवर आर्केड’ से प्रारंभ होगा। जुलूस मेन रोड, अंजुमन प्लाज़ा चौक, उर्दू लाइब्रेरी, डेली मार्केट, ओल्ड टैक्सी स्टैंड, गांधी चौक स्थित…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 11 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शहीद स्मारक परिसर में स्थापित 15 फीट ऊंची शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। साथ ही राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जांच एजेंसी की टीमों ने रांची, बोकारो और पलामू सहित विभिन्न स्थानों पर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाकर दस्तावेजों की जांच की और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजधानी रांची में सीआईडी की एक टीम ने एक निजी कोचिंग संस्थान में छापेमारी कर वहां उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की। टीम…

Read More

रांची। बेरोजगार युवाओं के लिए संचालित आय वृद्धि योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन नहीं होने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए पूछा कि बेरोजगारों के लिए शुरू की गई यह योजना प्रभावी ढंग से क्यों लागू नहीं हो रही है। मामले की अगली सुनवाई के लिए एक अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज और अधिवक्ता आकाश अजीत कुमार ने अदालत को बताया कि वर्ष 2023 के…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने चतरा जिला प्रशासन की ओर से विवाहित दंपतियों के लिए संचालित ‘नई पहल किट’ योजना के तहत जारी टेंडर प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। यह मामला चतरा उपायुक्त कार्यालय की ओर से 18 मई 2026 को जारी ‘नई पहल किट’ के टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। अभय इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ने…

Read More

रांची : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स), बी.बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) एवं एलएल.एम. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद तथा विशेष अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के महाधिवक्ता श्री रोहितश्य रॉय सहित हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण अधिकारी, वरिष्ठ वकील, कई…

Read More

Ranchi: श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा बाजार के कार्यालय में बोन थेरेपी एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के लिए प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने बताया कि भारतीय चिकित्सा पद्धति में बोन थेरेपी एवं एक्यूप्रेशर वर्षों से उपयोग होता आ रहा है। क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिले इसलिए सप्ताह में तीन दिन शुक्र शनि को दिन के 3:00 से 5:00 तक एवं रविवार को 10:00 बजे से 1:00 बजे तक यह लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। गौतम राठी के देख रेख में चलने वाले इस शिविर…

Read More