Ranchi: श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा बाजार के कार्यालय में बोन थेरेपी एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के लिए प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने बताया कि भारतीय चिकित्सा पद्धति में बोन थेरेपी एवं एक्यूप्रेशर वर्षों से उपयोग होता आ रहा है। क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिले इसलिए सप्ताह में तीन दिन शुक्र शनि को दिन के 3:00 से 5:00 तक एवं रविवार को 10:00 बजे से 1:00 बजे तक यह लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। गौतम राठी के देख रेख में चलने वाले इस शिविर विशेषज्ञ के रूप में उमेश प्रसाद गुप्ता एवं गौरीशंकर जी का स्वागत अनुभव देकर किया गया। यह भविष्य में भी अपनी सेवा समिति को देते रहेंगे। कार्यक्रम में मंच का संचालन महामंत्री नम्रता सोनी एवं धन्यवाद ज्ञापन पुरुषोत्तम दास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक बीके विजय सरदार अशोक सिंह श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्याय समिति के सचिव हरिप्रसाद विजयवर्गीय, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष बिना शारदा, न्यू काली पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री नम्रता सोनी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास,राजेंद्र सिंह राजू,, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेश विजय, श्रीरामचंद्र अग्रवाल, प्रिंस पांडे सहित अन्य सदस्य एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
