Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»बिजनेस»इंटेक्स ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का किया विस्तार
बिजनेस

इंटेक्स ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का किया विस्तार

avnpostBy avnpostAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने अपने होम अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। यह विस्तार भारत के तेज़ी से बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाज़ार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने की कंपनी की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। एयर कूलर्स श्रेणी में अपनी मजबूत मौजूदगी के आधार पर इंटेक्स अब अपने होम अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकार के पंखे बाजार में उतार रही है। इनमें डेकोरेटिव, ऊर्जा दक्ष बीएलडीसी, एग्जॉस्ट तथा टीपीडब्लू (टेबल, पेडेस्टल और वॉल) फैन शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी विभिन्न घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षमता वाले स्टोरेज और इंस्टेंट वॉटर हीटर (गीज़र) भी पेश कर रही है।
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ के निदेशक केशव बंसल ने कहा कि हमारे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में तेज़ वृद्धि इंटेक्स ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उपभोक्ताओं की बदलती आकांक्षाओं को देखते हुए हमें एक ऐसा व्यापक होम अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो तैयार करने का अवसर दिखाई देता है, जो किफायती कीमतों पर गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर मूल्य प्रदान करे। पंखे, वॉटर हीटर और स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज़ श्रेणियों में हमारा विस्तार इसी रणनीति का स्वाभाविक अगला कदम है। इससे हम उपभोक्ताओं की घरेलू जरूरतों की कहीं अधिक व्यापक रूप से पूर्ति कर सकेंगे। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह कारोबार इंटेक्स के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ ड्राइवर साबित होगा और भारत के बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा। रसोई और रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले उपकरणों की श्रेणी में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए इंटेक्स ने स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया है। इसके तहत आयरन, मिक्सर ग्राइंडर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर, इलेक्ट्रिक केतली और कुकटॉप जैसे उत्पाद पेश किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि सभी उत्पादों को डिज़ाइन, कार्यक्षमता और विश्वसनीयता को केंद्र में रखकर विकसित किया गया है। यह विस्तार इंटेक्स की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत कंपनी घरेलू उपकरण कारोबार को व्यापक स्वरूप देना चाहती है, ताकि उपभोक्ताओं की मौसमी और रोजमर्रा की जरूरतों को एक ही ब्रांड के तहत पूरा किया जा सके। पूरक उत्पाद श्रेणियों में विस्तार के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भरोसेमंद गुणवत्ता और बेहतर मूल्य वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराना है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नीता अंबानी फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन 2026’ सूची में शीर्ष पर

July 11, 2026

बजाज रिटेलर मीट में बजाज सिक्योरा वायर्स व स्विच गियर लॉन्च, कंपनी ने करोड़ों की बुकिंग कर बनाया नया रिकॉर्ड

May 17, 2026

Rihanna और उनके मेहमानों पहुचे अंबानी परिवार के घर

April 26, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.