रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश की संभावना- रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 60.4 मिमी बारिश रांची। झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। राजधानी रांची सहित राज्य के सात जिलों में 10 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद के अलावा उत्तर-पूर्वी झारखंड के गिरिडीह जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार,…
Author: avnpost
रांची। छात्रों के आंदोलन के बाद दर्ज मुकदमों को वापस लेने और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) में कथित अनियमितता की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में सड़क पर उतरे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने आठ से 11 सितंबर तक राज्यभर में सभी उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालयों के घेराव का कार्यक्रम तय किया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत रांची,…
रांची। अवमानना मामले में झारखंड उच्च न्यायालय की एकल पीठ के 31 जुलाई 2026 के आदेश के खिलाफ महादेव उरांव की ओर से दायर लेटर पेटेंट अपील (एलपीए) पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रार्थी और प्रतिवादियों की ओर से अदालत को बताया गया कि संबंधित अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति राजेश शंकर पहले ही आदेश पारित कर चुके हैं। ऐसे में एलपीए की सुनवाई किसी अन्य सक्षम बेंच में की जाए। इस पर मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले को दूसरे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया। प्रतिवादियों की ओर से…
रांची। झारखंड सरकार की ओर से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी)-संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) (विज्ञापन संख्या 10/2023) से नियुक्त कर्मियों को हटाने संबंधी जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली आकाश गौरव समेत 99 कर्मियों की याचिका पर मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के आधार पर हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी। अदालत ने मामले में राज्य सरकार और जेएसएससी से 15 सितंबर तक जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई भी 15 सितंबर को निर्धारित की गई है। प्रार्थियों की…
रांची। रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने सदर अस्पताल के आसपास बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुमला निवासी इरफान अंसारी, बेड़ो निवासी मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरूल्ला, शाहिद राय तथा गुमला जिले के सिसई निवासी सैफ अंसारी उर्फ राज के रूप में हुई है। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने सोमवार को बताया कि सदर अस्पताल के आसपास लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया। अदालत ने पूर्व में आयोग से आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा था। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में हुई। अदालत ने प्रार्थियों और जेएसएससी, दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तिथि निर्धारित की। प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, 09 सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 14.4 मिलीमीटर…
नोट-फोटो कैप्सन में बदलाव के बाद यह खबर दोबारा जारी की गई है। झुमरीतिलैया की कक्षाओं से मंत्री पद तक का सफर, सुदिव्य सोनू के निधन से कोडरमा में शोक की लहर कोडरमा। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से कोडरमा में भी शोक की लहर है। कोडरमा से उनका रिश्ता महज राजनीतिक नहीं था, बल्कि उनके जीवन के शुरुआती वर्ष भी इसी जिले से जुड़े रहे। उनका बचपन झुमरीतिलैया में बीता और उन्होंने यहीं स्थित सीएच उच्च विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की। वर्ष 1983 में…
रांची : दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को रांची के फिरायालाल चौक पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और महिला पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। विशेष रूप से महिला पत्रकार के साथ मारपीट की घटना बेहद गंभीर है। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया जनता…
तिरुवनंतपुरम (केरल)। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास स्थित विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक बनकर उभर रहा है। यह बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग के बहुत करीब स्थित है, जिसके कारण बड़े-बड़े कंटेनर जहाज यहां आसानी से आ सकते हैं। समुद्र की प्राकृतिक गहराई इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। विझिंजम पोर्ट को मुख्य रूप से ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका अर्थ है कि विदेशों से आने वाले बड़े जहाज यहां कंटेनर उतारेंगे और फिर उन्हें छोटे जहाजों के माध्यम से अन्य बंदरगाहों तक भेजा जाएगा। अभी…