रांची। झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के अध्यक्ष रिजवान क्रांतिकारी, सचिव शमीम बड़ेहार, इकबाल हुसैन और औरंगजेब आलम शामिल थे। ज्ञापन में राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) प्रक्रिया के दौरान अल्पसंख्यक मतदाताओं से जुड़ी समस्याओं पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया गया। महासभा ने मांग की कि फॉर्म में सुधार का प्रावधान होने के बावजूद दोबारा नोटिस देकर मतदाताओं को परेशान करने की प्रक्रिया की समीक्षा की जाए और सुधार कॉलम के माध्यम से ही त्रुटियों…
Author: avnpost
जेपीएससी की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा समेत सीडीपीओ, एफएसओ और जेएसएससी सीजीएल के अधार पर हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर लगी रोक मंगलवार को बरकरार रखी। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए 48 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि सीआईडी की ओर से की…
रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के निर्देशन में झारखंड साइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग-2026 का दो दिवसीय आयोजन रांची स्थित खेलगांव के सिंधु-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में शानदार ढंग से समापन। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शुभेंदु दुबे, झारखंड रोइंग संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप किया । इस अवसर पर अतिथियों को झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह द्वारा मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में…
रांची । मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सक्रिय दावतेइस्लामी इंडिया के वेलफेयर विभाग जीएनआरफ (गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन) की ओर से रविवार को कांटाटोली स्थित कनाया बैंक्वेट में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीएनआरफ एक गैर-सरकारी एवं गैर-राजनीतिक संगठन है, जो देशभर में मानव सेवा, सामाजिक जागरूकता और आपदा राहत से जुड़े कार्यों को संचालित करता है। रक्तदान शिविर सदर अस्पताल, रांची की देखरेख एवं चिकित्सकीय निगरानी में आयोजित हुआ। इसमें युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में कुल 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया…
रांची। वार्ड पार्षद अमित मिंज ने रविवार को डोरंडा स्थित रहमत कॉलोनी में एसआईआर हेल्पडेस्क सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंट्रल एसआईआर हेल्पडेस्क की आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की गई। कार्यक्रम में तकनीकी टीम के सदस्य वहाब दानिश ने वेबसाइट की सुविधाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पडेस्क और वेबसाइट का उद्देश्य एसआईआर से संबंधित सही जानकारी, प्रक्रिया और आवश्यक मार्गदर्शन आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाना है। बताया गया कि डोरंडा, कडरू और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस हेल्पडेस्क से विशेष लाभ मिलेगा। यहां एसआईआर से संबंधित समस्याओं, प्रक्रियाओं और…
नई कमेटी का गठन, निर्मल मुंडा अध्यक्ष और सागर साहु व अरुण महतो कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए रांची: पुंदाग स्थित तेंगरू मैदान में इस वर्ष विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तेंगरू मैदान में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसमें पुंदाग के प्रमुख नागरिकों, विभिन्न समाजों के अभिभावकों एवं प्रबुद्ध प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से रावण दहन समिति का गठन किया गया। बैठक में झारखंड प्रदेश तेली समाज के रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप एवं तेंगरू मैदान कोर कमेटी के अध्यक्ष शिव पूजन साहु की…
मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी कैंसर डे-केयर सुविधा रांची। झारखंड में कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में कम जाना पड़ेगा. राज्य सरकार छह जगहों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही राज्य के सभी पांच मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैंसर डे-केयर और रेडिएशन सेंटर शुरू करने की तैयारी है. इसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कैंसर मरीजों को जिला स्तर पर कीमोथेरेपी देने की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. अधिकारियों को अस्पतालों में उपलब्ध मशीन,…
* हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को कोल्हापुर के नंदनी मठ लौटने की मिली अनुमति। * माधुरी से कोई काम नहीं लिया जाएगा; 24 घंटे देखभाल और हर 15 दिन में स्वास्थ्य जांच की शर्त। जामनगर : करीब एक साल बाद हाथी माधुरी की अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने की राह साफ हो गई है। हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर ले जाया जा रहा है। वनतारा ने कहा है कि वह इस फैसले का सम्मान करेगा और माधुरी की आगे भी देखभाल में मदद करता रहेगा। माधुरी को 30 जुलाई 2025…
रांची । झारखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2018 से लापता गुमला की छह वर्षीय बच्ची से जुड़े मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई।इस दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि मामले की मुख्य आरोपित भूखली लकड़ा का रिनपास (कांके) में मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन परीक्षण कराया जा चुका है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। सरकार की ओर से रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया। इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शशांक शेखर ने अदालत के…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में जेल में बंद आयोग की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। श्वेता गुप्ता के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और देवर्षि मंडल ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। वहीं, अभियोजन पक्ष ने उनकी जमानत का विरोध किया। गौरतलब है कि, जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर सीआईडी ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। मामले की जांच के…