Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह
देश

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

avnpostBy avnpostSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी कैंसर डे-केयर सुविधा

रांची। झारखंड में कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में कम जाना पड़ेगा. राज्य सरकार छह जगहों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही राज्य के सभी पांच मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैंसर डे-केयर और रेडिएशन सेंटर शुरू करने की तैयारी है. इसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कैंसर मरीजों को जिला स्तर पर कीमोथेरेपी देने की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. अधिकारियों को अस्पतालों में उपलब्ध मशीन, मानवबल और अन्य संसाधनों की जानकारी जुटाकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि रेडिएशन इलाज के लिए आधुनिक लीनैक मशीन के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर, टेक्नीशियन और रेडियो फिजिसिस्ट की जरूरत होती है. झारखंड में रेडियो फिजिसिस्ट की कमी को बड़ी चुनौती बताया गया. मशीन खराब होने पर इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और रखरखाव पर भी चर्चा हुई. रेडिएशन सेंटर के लिए मेडिकल कॉलेजों को दो समूहों में रखने का प्रस्ताव है. पहले समूह में जमशेदपुर, धनबाद और दुमका को रखा गया है. दूसरे समूह में रांची, हजारीबाग और पलामू को शामिल करने की योजना है. इन केंद्रों में मशीन और तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था पीपीपी मोड से करने पर विचार किया जा रहा है. डे-केयर सेंटर और रेडिएशन सेंटर को अलग रखने की योजना है. डे-केयर में मेडिकल ऑफिसर के जरिए इलाज की सुविधा दी जा सकती है. वहीं रेडिएशन सेंटर में विशेषज्ञ और प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत होगी. आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को तय पैकेज और दर के अनुसार इलाज मिलेगा. दूसरे मरीजों के लिए सीजीएचएस की दर को आधार बनाने पर सहमति बनी है. इसके अलावा रिम्स में कैंसर डे-केयर सेंटरों की निगरानी के लिए कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाने पर भी विचार हुआ. रांची, जमशेदपुर और धनबाद में पेट स्कैन की सुविधा बढ़ाने और इसे पीपीपी मोड पर चलाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

अवमानना मामले में महादेव उरांव की एलपीए पर सुनवाई, दूसरे सक्षम बेंच में भेजा गया मामला

September 8, 2026

सुदिव्य कुमार सोनू का कोडरमा से था खास लगाव, बचपन झुमरीतिलैया में बीता, सीएच उच्च विद्यालय से पास की मैट्रिक परीक्षा

September 6, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.