Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»महिला पत्रकार से मारपीट के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
देश

महिला पत्रकार से मारपीट के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

avnpostBy avnpostSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची : दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को रांची के फिरायालाल चौक पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और महिला पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। विशेष रूप से महिला पत्रकार के साथ मारपीट की घटना बेहद गंभीर है। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया जनता की आवाज उठाने और सच्चाई सामने लाने का काम करता है। ऐसे में पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने “न्याय दो, सुरक्षा दो”, “पत्रकार पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है”, “महिला पत्रकार की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी”, “चुप्पी तोड़ो -अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओ” जैसे नारे लगाए। पत्रकारों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के सच के प्रहरी हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को निर्भीक होकर अपना काम करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। किसी भी पत्रकार, विशेषकर महिला पत्रकार के साथ हिंसा की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, सुरेंद्र सोरेन, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष वसीम आलम, सैयद रमीज, शाहीन अहमद, गुलाम शाहिद, फिरोज जिलानी, आसिफ नईम, रिजवी, असफर नवाज, दानिश अयाज, राही, मो. इमरान, संजीत झा, मो. रिजवान, अलीशा समेत सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने देशभर में पत्रकारों पर होने वाले हमलों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.