मांडर: मांडर स्थित ऑक्सब्रिज स्कूल परिसर में धूमधाम से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णण की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर के किया गया।इस अवसर पर सीनियर विंग के छात्र छात्राओं के द्वारा अपनी वक्तव्य में कहा गया की शिक्षक न केवल बच्चों को किताबी शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि चरित्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन भी करते हैं। व समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और गलतियों को सुधार कर एक अच्छी दिशा भी प्रदान करते हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया और सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवॉन एक्का के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी संबोधन में कहा गया कि यही बच्चे हमारी भविष्य के कर्णधार हैं हम सब को इन बच्चों का इसी तरह से हौसला अफजाई करनी चाहिए ताकि यही बच्चे हमारी समाज में आगे भविष्य में चल कर एक नई राह अपनाएंगे, शिक्षक न केवल बच्चों का मार्गदर्शन भी करते हैं बल्कि उन्हें अपनी सपनों को साकार करने हेतु एक कड़ी हैं। मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपनी संबोधन में शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक तौफीक आलम, प्रधान अध्यापिका एवॉन एक्का, असद आलम, नईम अंसारी, जितेन्द्र सिंह,के अलावे अन्य शिक्षक शिक्षिकाऐं व छात्र छात्राएं व विद्यालय परिवार के अन्य कर्मी मौजूद रहे ।
