रांचीः सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान की नई अध्यक्ष डॉ प्रिया लखोटिया ने पदभार संभाला। मंगलवार को होटल लेमन ट्री आयोजित 14वां शपथ ग्रहण समारोह में डॉ प्रिया लखोटिया ने अपनी नई टीम के साथ संस्था की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।जेसीआई रांची उड़ान की आईपीपी अदिति मेवाड़ा ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रिया लखोटिया ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रिदिमा मोदी, रेखा रायका, पलक नरेड्डी, विनिता पोद्दार, विधि रायका एवं तृप्ति केडिया को शामिल किया गया। सचिव के रूप में पूजा बुधिया, कोषाध्यक्ष अंजना…
Author: Super_User
Ranchi: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने मंगलवार को झारखंड सरकार के अधिकारियों के साथ रांची के राजकीय अतिथि शाला में बैठक की। बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के निर्णय की वजह से हो सका था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर “सबका साथ, सबका विकास” के नारे को साकार कर रही है। बाबा साहब डॉ.…
Ranchi: प्रदीप वर्मा फाउंडेशन की ओर से वार्ड संख्या 11 अंतर्गत कांटा टोली स्थित रविदास मोहल्ला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अजय राय, सामाजिक कार्यकर्ता श्री बजरंग वर्मा, पूर्व पार्षद श्री अभय कुमार सिंह, लोअर बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद वर्मा लालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल लोअर बाजार मंडल महामंत्री सतीश कुमार रविदास कल्याण समिति कांटा टोली अध्यक्ष टिंकू राम उपाध्यक्ष मोहन राम महामंत्री…
रांची। रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्रों के संचालन में हो रही अत्यधिक देरी और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में आज अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया। यह घेराव अबुआ अधिकार मंच के कोऑर्डिनेटर (स्टूडेंट अफेयर्स) अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। मंच का कहना है कि विश्वविद्यालय में लगातार हो रहे विलंब के कारण हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है, जिससे छात्रों में गहरी चिंता और असंतोष व्याप्त है। घेराव के दौरान अभिषेक शुक्ला ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि शैक्षणिक…
रांची: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति , रांची के तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर नमो पतंग महोत्सव का महापर्व मोराबादी मैदान में मनाया गया । इस उपलक्ष पर समिति के संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उपस्थित जन समूह को बधाई व शुभकामनाएं दी । साथ ही उनके लिए मंगल कामना की ।उन्होंने कहा यह पर्व धार्मिक आस्था व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का भी संदेश देती है ।यह अत्यंत श्रद्धा ,भक्ति एवं उत्सव कापर्व है ।इस दिन दान ,स्नान जप और तप का हमें अक्षय फल मिलता है…
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘माय भारत’ पहल के अंतर्गत यूथ आइकॉन टॉक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ आइकॉन सुश्री श्वेता सिंह ने “वंदे मातरम् – विकसित भारत 2047 के लिए सभ्यतागत मंत्र” विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कथन, “सपने विचारों में बदलते हैं और विचार कर्म में” का जिक्र करते हुए युवाओं को उन्होंने ईमानदारी, नवाचार और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान…
रांची। झालसा के एक्सक्यूटिव चेयरमैन सुजीत नारायण प्रसाद के दिसानिर्देश पर एवं व्यवहार न्यायालय राँची के न्यायायुक्त के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची, के सचिव ने रेस्क्यू किए गए बच्चों के देख रख के लिए टीम का गठन किया एवं डालसा सचिव बच्चों एवं उनके परिवार से मिले और उनके परेशानी को जाना और उसके निवारण के लिए आधार कार्ड बनवाने हेतु दस्तावेज तैयार करवाया एवं CWC से बात कर के बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पहल किया है बच्चे गरीबी के कारण आंगनबाड़ी में पढ़ रहे…
रांची : मेदांता अब्दुल रज़्ज़ाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल, रांची ने झारखंड राज्य के सबसे बड़े डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया है। यह पहल क्षेत्र में उन्नत किडनी उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस विस्तार के साथ अब अस्पताल न केवल झारखंड बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों के बड़ी संख्या में मरीजों को भी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा। मेदांता अब्दुल रज़्ज़ाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से रांची एवं झारखंड के लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में समग्र स्वास्थ्य…
रांची। मौसम केंद्र, रांची में गुरूवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की सेवा के 151 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में क्विज प्रतियोगता का भी आयोजन किया गया और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने मौसम केंद्र, रांची की ओर से दी जा रही सभी सेवाओं मौसम पूर्वानुमान, भारी बारिश, ओला, ठंड और गर्मी की लहरें, धूल भरी आंधी, नॉरवेस्टर्स, बर्फ, उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की जानकारियां, मौसमी चेतावनी के साथ-साथ विमानन, कृषि, सिंचाई, नौवहन, अपतटीय तेल अन्वेषण जैसी सेवाओं के सफल संचालन के लिए दी…
रांची। राज्य में शीतलहर के बसंत पंचमी (23 जनवरी) तक चलने की संभावना है। बसंत पंचमी के बाद शीतलहर में कमी आने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में तापमान में उतार-चढाव होने की संभावना है। राज्य के कई जिले अभी भी शीतलहर के चलते कडाके की ठंड की चपेट में हैं। इनमें गुरुवार को खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री और डालटेनगंज में 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिमी, मध्ययवर्ती और दक्षिणी भागों में शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की…