रांची। कॉसमॉस युथ कल्ब नेताजी की 129 वीं जयन्ती और कल्ब की 45वां स्थापना दिवस मनाया साथ ही सभी छात्रों ने सरस्वती पूजा की और संस्था द्वारा सिलाई मशीन के छात्रों को सर्टिफिकेट दिया। पराक्रम दिवस के रूप में 23 जनवरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयन्ती” और कॉसमॉस युथ कल्ब की 45वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल्ब परिसर में संस्था के मुख्य संगरक्ष श्री सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा सुबह 10:00 बजे ध्वजौत्तलन किया गया एवं बच्चों और उपस्थित सदस्यों के बीच…
Author: Super_User
रांची: रांची स्थित सीसीएल सभागार में आज विकसित भारत@2047 के संदर्भ में “संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी उपस्थित रहे। विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं इस संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई जिज्ञासाओं को लेकर प्रश्न किया और एडमिरल के. त्रिपाठी ने उनके उत्तर दिए। अपने संबोधन में रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं…
रांचीः प्रदेश भाजपा की कमान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आज शुक्रवार को संभाल ली है. सरस्वती पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को पूजन-हवन के बाद पदभार ग्रहण कराया. पदभार ग्रहण करने से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ. जिसमें नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि नेताओं ने हवन कर मंगलकामना की. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय गणेश वंदना गूंज उठा. इस मौके पर झारखंड…
Ranchi:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बरियातु स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन शामिल हुए। विद्यालय परिसर में आगमन के उपरांत उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन एवं जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इसके पश्चात उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक, विद्यालय के प्राचार्य एवं…
क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश को लेकर रुचि पीवीसी आधारित प्लास्टिक उद्योग में निवेश की संभावना क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी रुचि दावोस/रांची। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस के दौरान झारखंड के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक एवं चेयरमैन बीके गोयनका के बीच उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें वेलस्पन वर्ल्ड द्वारा झारखंड में प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य प्रतिनिधिमंडल ने वेलस्पन के प्रतिनिधियों को देवघर…
यूके/रांची। झारखंड के प्राचीन मेगालिथ और मोनोलिथ स्थलों से दुनिया को परिचित कराने के उद्देश्य से लंदन दौरे पर गए पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड सरकार का एक शिष्टमंडल ने लंदन पुरातत्व संग्रहालय के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान झारखंड के प्राचीन मेगालिथ और मोनोलिथ स्थलों के संरक्षण, वैज्ञानिक डेटा, तकनीकी मूल्यांकन और दीर्घकालिक प्रबंधन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में लंदन पुरातत्व संग्रहालय के एंड्रयू हेंडरसन-श्वार्ट्ज़, डॉ. सारा पेरी , वार्डेल आर्मस्ट्रांग (एसएलआर कंस्लटिंग ), डॉ. रोड्री गार्डनर, डॉ लिंडसे लॉयड स्मिथ, जॉन ट्रेही, सिम्पसन और ब्राउन, सू व्हिटल, जॉन सैंडर्स, टॉम ऐडमैन…
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय ने एनआईटी राउरकेला द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित वृधी फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के मुकाबलों में विश्वविद्यालय की टीम ने निरंतर बेहतरीन खेल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के पहले मैच में अरका जैन विश्वविद्यालय को विवि की टीम ने दो गोल से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में सीवी रमन विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर और तीसरे मैच में ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के विरुद्ध मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। सेमीफाइनल में एसबीयू की टीम ने जीआईईटी विश्वविद्यालय को दो गोल से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टीम…
रांची। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आ रहे हैं। यह पहला अवसर है जब नौसेना प्रमुख का आगमन झारखंड की राजधानी रांची में होने जा रहा है। कल शाम 4:30 बजे एडमिरल दिनेश त्रिपाठी रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। रात्रि विश्राम लोक भवन में होगा। इसके उपरांत 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय व विद्यालयों के विद्यार्थियों से रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के साथ विकसित भारत 2047 पर…
रांची। रांची के बिल्डर राफे कमाल से रंगदारी मांगने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। बिल्डर से राहुल दुबे गिरोह ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बिल्डर राफे कमाल ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राफे कमाल ने आरोप लगाया है कि पंडरा में उनकी एक जमीन है। उस जमीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से धमकी मिल रही…
रांची। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विधानसभा के आगामी बजट सत्र–2026 में एक गैर-सरकारी विधेयक के रूप में “झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक” प्रस्तुत करने जा रहे हैं। यह विधेयक धन विधेयक के रूप में लाया जाएगा। सरयू राय ने बुधवार को बताया कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, किसी भी धन विधेयक को विधानसभा में पेश करने से पहले राज्यपाल की अनुमति आवश्यक होती है। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को विधेयक का प्रारूप झारखंड के राज्यपाल को सौंपते हुए इसे विधानसभा में प्रस्तुत करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। सरयू राय के अनुसार, राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया…