Author: Super_User

रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), उसमें झारखंड की भूमिका, असंगठित क्षेत्र के ग्रामीण मजदूरों की भागीदारी तथा पेसा कानून को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पहले की तरह नियमित रोजगार उपलब्ध होता रहे, इसके लिए कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगा। उन्होंने झारखंड में मनरेगा…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में रोड सेफ्टी मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। इस मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। मैराथन जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसकी थीम ‘सीख से सुरक्षा’ रखी गई थी। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों…

Read More

रांची: विपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी के जनता के नाम संदेश पर पलटवार करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि अपने शासनकाल में जो बीज बाबुलाल जी ने रोपने का काम किया और भाजपा में अन्य मुख्यमंत्री ने उसे संरक्षित कर वट वृक्ष का रूप दे दिया यह उसी का परिणाम है कि 17 साल राज्य बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था। सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि बाबुलाल जी जब आप एक अपराधी के एनकॉन्टर पर सड़क प र उतर जाते हैं तो आप ही बतायों कि राज्य…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़, सिमडेगा, बरहेट और मधुपुर थानों में दर्ज मामलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर पूर्व में लगी रोक को हटा दिया है। हालांकि, सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से एक सप्ताह का समय मांगे जाने पर अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया। यह आदेश झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ कथित बयानबाजी से जुड़े मामलों में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग को लेकर बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर…

Read More

रांची। राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब लाभुकों को सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल में सभी रोगों का इलाज उपलब्ध होगा। यह नई व्यवस्था आगामी बीमा वर्ष से लागू की जाएगी। इसके लिए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की ओर से नया टेंडर आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन ने नामकुम स्थित निदेशालय भवन में आयोजित प्री-बिड मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए छवि रंजन ने दी। उन्‍होंने बताया कि बीमा कंपनियों की ओर से उठाई गई सभी शंकाओं का समाधान कर दिया गया है, जिसे तीन दिनों के भीतर वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।…

Read More

रांची। मेन रोड स्थित आईआईसीसी संस्थान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. मो. महबूब आलम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण को…

Read More

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय, रांची स्थित जी-14 में विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के वरीय/प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने कोषांगों से संबंधित दायित्वों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री…

Read More

Ranchi: बैठक का मुख्य उद्देश्य राँची जिले में खेल अवसंरचना को मजबूत करना, अवैध अतिक्रमण रोकना, सुविधाओं की मरम्मत सुनिश्चित करना तथा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को उच्च स्तर पर ले जाना रहा। बैठक में, उप विकास आयुक्त, राँची, श्री सौरभ भुवनिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, राँची, श्री संजय भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी, राँची, श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची, श्री बादल राज, सदस्य सचिव, जिला खेल पदाधिकारी, राँची, श्री शिवेंद्र कुमार सिंह, श्री मनोहर टोपनों(पूर्व ओलंपियन) एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले के उन प्रखंडों में जहां अभी तक प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण नहीं हुआ है, वहां से संबंधित…

Read More

Ranchi:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल संचालन को सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार एवं सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की उपस्थिति जहां उपायुक्त ने परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा, अनुशासन और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए: परीक्षाएं 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 23 फरवरी 2026 तक चलेंगी। मुख्य परीक्षा तिथियां और समय-सारिणी: माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 09:45…

Read More

​ओरमांझी: प्रखंड के इरबा-हुटुप स्थित प्रतिष्ठित नर्सिंग संस्थान (जुमार अस्पताल परिसर) में बुधवार को एक बहुआयामी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीएनएम (GNM) और बीएससी (B.Sc) नर्सिंग की छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग (दीप प्रज्वलन), कैपिंग सेरेमनी, दीक्षांत समारोह और फ्रेशर पार्टी का आयोजन एक साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिकित्सा जगत की नामचीन हस्तियां, समाजसेवी और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने भावी नर्सों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​ममता और सेवा की शपथ: ‘लैंप लाइटिंग व कैपिंग’ ​कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक मुंडा, एमएस ऑर्थो डॉ. कपिल…

Read More