Author: Super_User

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी-2) घोटाले में आईआर दर्ज करने के बाद मनी लाउंड्रिंग के बिंदु पर जांच को तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने इस मामले में सीबीआई की ओर से आरोपित झारखंड पुलिस और प्रशासन के 28 अधिकारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसमें उनकी ओर से घोषित संपत्ति का विवरण भी शामिल है। ईडी ने जिन अधिकारियों की संपत्ति का विवरण मांगा है, उनमें राधा प्रेम किशोर, विनोद राम, हरिशंकर, रवि कुमार कुजूर, मुकेश कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानू राम नाग, प्रकाश कुमार, संगीता कुमारी,…

Read More

रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कंपाउंड (धोबी घाट) में शनिवार रात हुई मधेश्वर सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना कच्छप और उसके दो बेटे अमन कच्छप तथा अनिकेत कच्छप शामिल हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पुलिस उपाधीक्षक केवी रमण ने बताया कि मामूली विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर बुजुर्ग मधेश्वर सिंह की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर…

Read More

रांची। रांची के पुंदाग स्थित प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित सदानंद सेवा धाम परिसर में सोमवार को सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का दौरा करने राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पहुंचीं। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारी एवं आश्रम परिवार ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने आश्रम का भ्रमण कर वहां रह रहे निराश्रितजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध स्वच्छता, रहन-सहन, भोजन, चिकित्सा, वस्त्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद वर्गों के लिए इस…

Read More

चान्हो: वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज चान्हो मे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला कॉलेज के निवर्तमान प्राचार्य सुशील मिंज ने इस्तीफा दे दिया। कॉलेज के उप प्राचार्य रहे स्थानीय पत्रकार मोहसिन खान को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया। बताते चलें कि पिछले दिनों कॉलेज के साशि परिषद की बैठक में निवर्तमान प्राचार्य सुशील मिंज के उपर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया गया था और बगैर बीएड डिग्री के ही कॉलेज के प्राचार्य के पद पर रहने का भी आरोप लगाया गया था। मामले के सामने आने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था,इसके बाद बाद…

Read More

मांडर: मांडर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मनरेगा दिवस के अवसर पर मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत तरीके से प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को रोजगार की गारंटी दी जाती है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं जिससे लोगो को 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराई जाती है इस योजना के कारण धरातल पर विकास की किरण दिखाई दे रही है। कार्यक्रम के दौरान कई लाभुको के…

Read More

रांची। आज सोमवार को अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने मंच के कोऑर्डिनेटर ऑफ़ स्टूडेंट्स अफेयर्स अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ रांची विश्वविद्यालय में हो रही वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विश्वविद्यालय के फाइनेंशियल एडवाइजर अजय कुमार का घेराव कर प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान जैसे ही छात्र-छात्राएं फाइनेंशियल एडवाइजर के चेंबर में पहुंचे, वे वहीं धरने पर बैठ गए और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जोरदार नारेबाजी की। अभिषेक शुक्ला ने फाइनेंशियल एडवाइजर से पूछा कि विश्वविद्यालय प्रशासन प्रतिवर्ष 8 से 9 करोड़ रुपये का घाटा सहन करके NCCF…

Read More

रांची। भोलेनाथ हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सुंडील, मनातू की ओर से रविवार को पतरातू प्रखंड अंतर्गत हनुमानगढ़ी पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी, ब्लड जांच सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गईं। इस शिविर में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति सिंह ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। दमा, एलर्जी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग एवं महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल लगभग 180 मरीजों ने लाभ…

Read More

मांडर : मांडर स्थित सोसई आश्रम आवासीय विद्यालय परिसर में डीएमएफटी मद से निर्मित होने वाली अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य की झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधिवत रूप से आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समय के साथ साथ छात्रों की बढ़ती हुई संख्या के लिहाज से स्कूल में अतरिक्त कमरों में इजाफा भी जरूरी है,शिक्षा किसी भी विकसित समाज की पहली नीव होती है बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान रहने से आत्मबल मजबूत होती है । मौके पर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मांगा…

Read More

रांची। राउंडटेबल इंडिया एरिया–16 (झारखंड–ओडिशा) की ओर से आयोजित ‘फ्लाइट ऑफ़ फैंटेसी’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीण और जरूरतमंद बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिलने जा रही है। इस पहल के अंतर्गत झारखंड और ओडिशा के कुल 70 बच्चों को पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव कराया जाएगा। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउंडटेबल इंडिया के अध्यक्ष आकाश खोसला, विक्रांत छाबड़ा, अर्पित जैन एवं मीडिया प्रभारी पौरुष जैन ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सोमवार, 02 फरवरी 2026 को प्रारंभ होगी, जब सभी बच्चे रांची हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।…

Read More

रांची: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड ने केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव व्यूइंग सेशन आयोजित किया गया। प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों ने बजट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं और इसे संतुलित, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बताया। सीआईआई झारखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 उद्योग जगत, विशेषकर एमएसएमई के लिए राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र, कर सरलीकरण और अनुपालन में आसानी पर सरकार का फोकस सराहनीय है। पूंजीगत व्यय में 10–12 प्रतिशत की वृद्धि से बुनियादी ढांचे और निवेश को गति मिलेगी, जिसका सीधा लाभ झारखंड जैसे औद्योगिक राज्यों को होगा। शिक्षा,…

Read More