मांडर : मांडर स्थित सोसई आश्रम आवासीय विद्यालय परिसर में डीएमएफटी मद से निर्मित होने वाली अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य की झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधिवत रूप से आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समय के साथ साथ छात्रों की बढ़ती हुई संख्या के लिहाज से स्कूल में अतरिक्त कमरों में इजाफा भी जरूरी है,शिक्षा किसी भी विकसित समाज की पहली नीव होती है बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान रहने से आत्मबल मजबूत होती है । मौके पर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मांगा उरांव, कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित खलखो,प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, उपप्रमुख अमानत अंसारी, हुसैन अंसारी, सुका उरांव, नसीम अंसारी, जमील मलिक,आबिद अंसारी, अर्जुन महतो, सेरोफिना मिंज, होसे उरांव, तबारक खान , रशीद अंसारी, के अलावे अन्य मौजूद रहे।
