रांची। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड के चतरा निवासी उभरते चिकित्सक डाॅ.हन्जला हयात को नई दिल्ली में प्रेस्टीज नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ.हयात राजधानी रांची के पिस्का-नगड़ी स्थित एक्सीलेंस डेंटल केयर क्लिनिक के संचालक हैं। उन्हें रिस्पांसिबिलिटी ऑफ मेडिकल डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली के होटल रैडिशन ब्लू में आयोजित एक समारोह में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्हें बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर द्वारा प्रेस्टीज नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। गौरतलब है कि डॉ.हयात प्रेस्टीज नेशनल अवार्ड प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के दंत चिकित्सक…
Author: Super_User
रांची। महिला अधिवक्ता के साथ एसटी-एससी थाना प्रभारी द्वारा कथित धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के विरोध में शनिवार को भी रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं में आक्रोश का माहौल बना रहा। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य किया। इससे पहले शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा था। रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने बताया कि शनिवार को वकीलों ने शांतिपूर्ण तरीके से काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना के दिन का वीडियो फुटेज मीडिया के समक्ष प्रस्तुत…
रांची। बोकारो जिले के गोमिया क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत और चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च…
रांची।आज दिन शनिवार को अबुआ अधिकार मंच (AAM) के सदस्यों ने मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के प्राचार्य का घेराव कर महाविद्यालय प्रशासन में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस घेराव का नेतृत्व मंच के मारवाड़ी महाविद्यालय अध्यक्ष विशाल कुमार यादव कर रहे थे। लगभग चार घंटों तक चले इस धरना–प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और महाविद्यालय प्रशासन की मनमानी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अध्यक्ष विशाल कुमार यादव ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों से महाविद्यालय में कार्यरत डॉ. प्रकाश कुमार ने एक भी क्लास नहीं लिया है महाविद्यालय के…
Ranchi: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची, ने अपने प्लेटिनम जुबली वर्ष में, “सस्टेनेबल भविष्य के लिए गवर्नेंस की नई कल्पना: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में प्रॉफिट, पर्पस, और पीपल के बीच संतुलन” विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन कैंपस में शनिवार को किया। यह सम्मेलन एक वैश्विक मंच के रूप में उभरा, जिसने भारत और दुनिया के शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं और प्रैक्टिशनर्स को प्रौद्योगिकी, नैतिकता, शासन और स्थायी विकास के चौराहे पर मुद्दों का पता लगाने और उन पर बहस करने के लिए एकजुट किया। सम्मेलन के तीसरे दिन लोगों पर केंद्रित विकास की परिवर्तनकारी…
Ranchi: हरमू रोड स्थित टाइटन स्टोर में ग्राहकों के लिए वैलेंटाइंस डे के अवसर पर आकर्षक और प्यार से जुड़े विशेष ऑफ़र्स की शुरुआत की गई है। स्टोर मैनेजर बबन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैलेंटाइंस डे विशेष ऑफ़र सीमित अवधि के लिए लागू किया गया है, जिसके तहत टाइटन की आधुनिक एवं स्टाइलिश घड़ियों पर 30% तक की छूट दी जा रही है। बेशकीमती घड़ियों में शुमार टाइटन नेबुला रेंज पर ग्राहकों के लिए मुफ़्त गोल्ड कॉइन का विशेष वैलेंटाइंस ऑफ़र उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही टाइटन स्किन परफ्यूम्स पर भी 20% तक का आकर्षक…
Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू ने बोनफायर नाईट मनाया। यह अपने तरह का अनूठा कार्यक्रम था; जिसमें ग्यारहवीं के छात्र – छात्राओं ने बारहवीं के छात्र-छात्राओं को हंसते ,गाते – गुनगुनाते हुए शुभकामनाएं दी। इस सायंकालीन उत्सव को 4.30 बजे वैदिक संस्कृति के आधार स्तम्भ हवन – यज्ञ से शुरू किया गया। बच्चों ने अपने भावी जीवन के लिए परमपिता परमात्मा से अपने शुभ संकल्पों को पूरा करने के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद ग्यारहवीं के बच्चों ने भावभीनी बिदाई के अर्थों को संयोजित करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वाइस कैप्टन ने सभा को संबोधित किया।…
रांची। राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके, रांची के प्रशिक्षु शिक्षकों ने शैक्षणिक उद्देश्य से झारखंड लोक भवन परिसर स्थित लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया। इस भ्रमण में सत्र 2025–27 एवं 2024–26 के बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षक दीपक कुमार, अंकित पांडेय, रजनीश सिंह, कुणाल, जावेद, बिट्टू, अमन, आकृति, तनवीर चौधरी, प्रवीण कुमार, सूरज, अनमोल, देव, जावेद सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की। *राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके, रांची के छात्र संसद के प्रधानमंत्री प्रशिक्षु शिक्षक प्रविंद कुमार ने लोक भवन उद्यान भ्रमण के अवसर पर कहा कि *इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण…
Ranchi: चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ माया कुमार, उप- निदेशक एस के सिन्हा तथा प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी के हाथों से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विदाई समारोह का आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया था। बच्चों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत गुलाब देकर उनके माथे पर तिलक लगाकर किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों द्वारा पूछे गए पहेलियों को सुलझाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के गेम्स का भी…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में की जा रही राजनीति पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से जनहित से जुड़े विषयों को राजनीति से ऊपर रखने की अपील की है। बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान-टू (रिम्स-2) के निर्माण में सहयोग करें, जिससे कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि रांची स्थित राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शासी निकाय की एक महत्वपूर्ण बैठक…