Author: Super_User

Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू ने भव्य रूप से भारत के नव जागरण के पुरोधा महर्षि दयानन्द सरस्वती का जन्म दिन मनाया। प्रातः वर्ग षष्ठ के छात्र-छात्राओं ने अपने वर्ग शिक्षकों के साथ हवन यज्ञ किया। प्रातः कालीन सभा के संपूर्ण कार्यक्रम इसी से संबंधित थे । छात्र अर्यमा कक्षा तीसरी सी,छात्रा अभिश्री कक्षा दूसरी बी ने भजन प्रस्तुत किया। आर्या आठवीं सी और आयशा खान आठवीं ए ने भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी ने कहा कि महर्षि दयानन्द आधुनिक भारत के नव जागरण के पुरोधा थे । सबसे पहले नमक…

Read More

Ranchi: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में गरिमामय एवं औपचारिक कार्यक्रम के तहत नवनियुक्त आयुक्त श्री मनोज कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान आयुक्त के सचिव श्री अलोक कुमार सहित प्रमंडल के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। पदभार संभालने के उपरांत नये आयुक्त श्री मनोज कुमार ने प्रमंडलीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की वर्तमान स्थिति, योजनाओं की प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि…

Read More

डी ए वी पब्लिक स्कूल हेहल में चल रहे तीन दिवसीय ‘ शिक्षक क्षमता संवर्धन ‘ कार्यशाला का सफल समापन हुआ. इस तीन दिवसीय कार्यशाला में 65 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. रिसोर्स पर्सन अजंता कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की. आज बच्चों के लिए रचनात्मकता बहुत ही आवश्यक है. उन्होंने रचनात्मकता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला. रिसोर्स पर्सन पी के दास ने ‘ लर्निंग आउटकम्स एंड पेडा गोजी विषय पर चर्चा करते हुए सभी शिक्षकों को बताया कि जब हम कक्षा में बच्चों को पढ़ाते हैं तो हमें…

Read More

Ranchi: पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विवि के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे दूरदर्शी मनीषी थे, जिन्होंने देश को पूंजीवाद के द्वंद्व से निकालकर ‘एकात्म मानववाद’ का विकल्प दिया। आज भारत जिस ओजस्वी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, उसमें दीनदयाल जी के विचारों की महती भूमिका है। उन्होंने दीनदयाल जी के उद्गारों की व्याख्या करते हुए कहा कि विकास का असली…

Read More

Ranchi: रांची टोरियन स्कूल के 50 बच्चे जो रांची से दिल्ली केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के निमंत्रण पर पहुंचे हैं l केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने इन सभी बच्चों को आज लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ संसद भवन का भ्रमण कराया इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ स्वयं मौजूद रहे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के द्वारा इन सभी बच्चों को वार मेमोरियल, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, का भ्रमण कराया जाएगा l केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने बताया स्कूल के ऐसे बच्चों को लगातार देश…

Read More

रांची। राष्ट्रीय लिम्फैटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रांची जिले में फाइलेरिया (हाथीपांव) से बचाव के लिए 10 फरवरी को सामूहिक औषधि प्रशासन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में कुल 619 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा। यह जानकारी सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात रंजन ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। डॉ. प्रभात रंजन ने बताया कि यह अभियान जिले के सोनाहातु, तमाड़, कांके और राहे प्रखंडों के चिन्हित क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान लगभग…

Read More

Ranchi: डी ए वी सी ए ई नई दिल्ली के तत्वावधान में डी ए वी पब्लिक स्कूल हेहल में तीन दिवसीय ‘शिक्षक क्षमता संवर्धन’ कार्यशाला का आयोजन किया गया. दिनांक 09.02.2026 से दिनांक 11.02.2026 तक चलने वाले इस कार्यशाला में ई ई डी पी से लेकर सीनियर सेकेंडरी के लगभग 65 शिक्षक – शिक्षिकाएँ भाग ले रही हैं. इस तीन दिवसीय कार्यशाला के लिए जेनरिक टॉपिक का चयन किया गया है जो सभी वर्ग के शिक्षकों के लिए उपयोगी है. कार्यशाला का शुभारंभ वैदिक ध्वनि ओम व गायत्री मंत्र से किया गया. कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य…

Read More

Ranchi: अबुआ अधिकार मंच के सदस्योँ ने मंच के इंचार्ज (स्टूडेंट एंड यूथ अफेयर्स) अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष से मुलाकात कर आशु इंटरप्राइजेज को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। विगत 2 फरवरी को अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने रांची विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) का घेराव कर इस एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की थी। उस समय वित्तीय सलाहकार ने मंच के सदस्यों से कार्रवाई हेतु तीन दिनों का समय मांगा था, परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।…

Read More

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखण्ड सरकार की माननीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डे सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखण्ड चैम्बर की सहभागिता सहित राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की मजबूती हेतु ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने पर बल दिया। यह सुझाया गया कि शहरी क्षेत्रों में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना को प्रोत्साहन देने की पहल की…

Read More

रांची : रांची स्थित जे.के. क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे आरपीसी मीडिया कप 2026 के मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे। टूर्नामेंट के तहत खेले गए पहले और दूसरे मैच में दर्शकों को शानदार बल्लेबाजी, कसी हुई गेंदबाजी और आखिरी ओवर तक चले संघर्ष देखने को मिले। पहला मैच: मयूराक्षी बनाम औरंगा: पहले मुकाबले में औरंगा और मयूराक्षी की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगा की टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रन बनाए। औरंगा की ओर से अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की अहम पारी खेली…

Read More