Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती हेतु झारखण्ड चैम्बर और माननीय ग्रामीण विकास मंत्री के बीच सकारात्मक चर्चा
झारखंड

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती हेतु झारखण्ड चैम्बर और माननीय ग्रामीण विकास मंत्री के बीच सकारात्मक चर्चा

Super_UserBy Super_UserFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखण्ड सरकार की माननीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डे सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखण्ड चैम्बर की सहभागिता सहित राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की मजबूती हेतु ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने पर बल दिया। यह सुझाया गया कि शहरी क्षेत्रों में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना को प्रोत्साहन देने की पहल की जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में रियायती दरों पर भूमि एवं सब्सिडी के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का सृजन भी सम्भव होगा। यह भी कहा गया कि वर्तमान में रांची से लोहरदगा, टोरी एवं आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग शहर आकर शाम तक वापस लौटते हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए मेमो ट्रेनों को अन्य जिलों से भी जोड़ा जाना चाहिए। माननीय मंत्री ने इसे महत्वपूर्ण सुझाव बताते हुए माननीय रेल मंत्री से इस विषय में चर्चा करने का आश्वासन दिया।
चैम्बर की ओर से पलाश ब्रांड के प्रमोशन एवं ब्रांडिंग में चैम्बर के साथ सहभागिता का भी प्रस्ताव रखा गया, जिस पर माननीय मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए चैम्बर के सहयोग से पलाश उत्पादों को प्रभावी रूप से शोकेस करने की बात कही। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बिहार में गठित मखाना बोर्ड की तर्ज पर झारखण्ड में महुआ बोर्ड की स्थापना का सुझाव दिया, जिस पर माननीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.