रांची। आज दिन शोमवार को अबुआ अधिकार मंच राम लखन सिंह महाविद्यालय इकाई का गठन मंच के इंचार्ज ऑफ़ स्टूडेंट एंड यूथ अफेयर्स अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में किया गया. अभिषेक शुक्ला ने राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के सभी नए पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा मंच को पूर्ण विश्वास है कि यह सभी पदाधिकारी राम लखन सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे एवं छात्र-छात्राओं की मुखर आवाज बनेंगे. इकाई गठन के उपरांत मंच के सभी सदस्यों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य ने नए…
Author: Super_User
Ranchi: रांची नगर निगम चुनाव 2026 के बीच भाजपा पर चुनावी प्रलोभन और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी, जिसका चुनाव चिह्न “बिस्किट छाप” है, के समर्थन में बाजार में विशेष पैकेजिंग वाले बिस्किट वितरित किए जा रहे हैं। इन पैकेटों पर प्रत्याशी की तस्वीर के साथ छपी हुई है साथ ही बिस्किट की पैकेट जँहा पैक हो रही थी वंहा प्रधानमंत्री मोदी जी का फ्लैक्स लगा हुआ…
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह विवि परिसर के दीक्षांत मंडप में बुधवार 18 फरवरी को अपराह्न 1.40 बजे से होगा। समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि इसरो चेयरमैन डॉ वी. नारायणन, डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ. बी. के. दास, राज्यसभा सांसद श्री गोविंदभाई ढोलकिया एवं तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो शिरकत करेंगी। उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननीया कुलाधिपति श्रीमती जयश्री मोहता, माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य श्री…
रांची। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सोमवार को “बजट 2026 – पे चर्चा” विषय पर एक शैक्षणिक समूह प्रस्तुति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूनियन बजट 2026 के मुख्य बिंदुओं का विश्लेषण, चर्चा और उसके प्रभावों पर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी के संबोधन से हुई। उन्होंने बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक नीतियों और उसके देश की विकास प्रक्रिया पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. अरुंजय कुमार सिंह ने बजट के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किए। डॉ.…
ऽ 14 मामलों को माननीय न्यायायल के समक्ष रखा गया था। ऽ 01 बंदी हुए कारामुक्त। रांची : माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की देखरेख में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्याकि दण्डाधिकारी श्रीमती खुश्बू त्यागी, श्रीमती सृश्टी कुमारी एवं श्री मनीश कुमार, काराधीक्षक श्री कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल श्री लवकुश कुमार, एल.ए.डी.सी के सदस्यगण, काराकर्मी बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची एवं बंदीगण उपस्थित थें। उक्त…
ओरमांझी: आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी ओरमांझी में शनिवार को इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) के स्टूडेंट चैप्टर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिय रंजन, सहायक प्राध्यापक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने ISTE के उद्देश्यों, महत्व एवं छात्रों के लिए इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच तकनीकी उत्कृष्टता,नवाचार,अनुसंधान, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर ISTE स्टूडेंट चैप्टर के पदाधिकारियों की घोषणा एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया…
रांची : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव शिष्यों द्वारा पुराना विधान सभा मैदान एच. ई. सी, धुर्वा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारम्भ हुआ। हर भोला, हर शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आये हुए आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है। वैश्विक शिव शिष्य परिवार की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है। इसमें होमियोपैथिक तथा एलोपैथिक शिविर के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच एवं दवा उपलब्ध करायी गयी।…
रांची। झारखंड में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है, जबकि तीन जिलों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले चार दिनों में पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है, जिनमें जमशेदपुर…
रांची । राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित यूरो किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन शनिवार को रांची के विधायक सीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है। प्ले स्कूल बच्चों को अनुशासन, व्यवहार, बैठने-उठने की आदत और संवाद कौशल सिखाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करते हैं और अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण विकल्प उपलब्ध कराते हैं। स्कूल के निदेशक आशीष चौरसिया ने बताया कि संस्थान में प्रत्येक वर्ग के बच्चों…
रांची। झारखंड में पछुआ हवाओं के प्रभाव से फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी संभावना जताते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राजधानी रांची सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर शनिवार को 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया…