ऽ 14 मामलों को माननीय न्यायायल के समक्ष रखा गया था।
ऽ 01 बंदी हुए कारामुक्त।
रांची : माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की देखरेख में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्याकि दण्डाधिकारी श्रीमती खुश्बू त्यागी, श्रीमती सृश्टी कुमारी एवं श्री मनीश कुमार, काराधीक्षक श्री कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल श्री लवकुश कुमार, एल.ए.डी.सी के सदस्यगण, काराकर्मी बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची एवं बंदीगण उपस्थित थें। उक्त जेल अदालत में विभिन्न माननीय न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन हेतु 14 बंदियों के आवेदन जेल अदालत में समर्पित किया गया था, जिसमें 01 बंदी को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया। जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता नालसा एवं डालसा द्वारा बंदियों को दी गई कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया साथ ही कारा में बंदियों को चिकित्सीय शिविर लगा कर उनकी चिकित्सीय जाँच भी करायी गयी।
यह भी ज्ञात हो कि जेल अदालत से ठीक एक दिन पूर्व माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 तथा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रांची, श्री एस.बी. शर्मा दिनांक 14.02.2026 को बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। माननीय न्यायायुक्त ने कई दिशा-निर्देश भी दिये तथा कहा कि जेल परिसर में पूरी तरह सफाई का ध्यान रखें तथा बंदियों का समय-समय पर चिकित्सीय जांच भी कराया जाय। मुख्य न्यायिक दण्डधिकारी श्री एस.बी. शर्मा ने बंदियों से अपनी बातें जेल अदालत में रखने की बातें कहीं थी, जिससे कि उनके समस्याओं का समाधान किया जा सके। यह जानकारी डालसा सचिव, श्री राकेश रौशन ने दी।
