रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के कर्मचारियों को होली के अवसर पर आगामी 2 मार्च 2026 को एक माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय संकट के बावजूद यूनियन के आग्रह तथा होली और रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने कर्मचारियों को एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। भारत सरकार से आर्थिक सहयोग और बैंक गारंटी नहीं मिलने के बावजूद लिया गया यह फैसला…
Author: Super_User
रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप अपने उत्पाद तैयार करने की आवश्यकता है। सरकार किसानों को इस दिशा में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री शनिवार को रांची स्थित पलाश सभागार में सिद्धको फेड द्वारा लघु वनोत्पादों के संग्रहण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने वनोपज को बढ़ावा देने, उचित मूल्य निर्धारण तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण एमओयू पर…
रांची: मस्जिद जाफ़रिया में लगातार 27 सालों से रमज़ान के पवित्र महीने के मौके पर खास रोज़ेदारों के लिए दावत इफ़्तार का आयोजन अंजुमन जाफ़रिया और मुसलियान मस्जिद जाफ़रिया की तरफ़ से किया जाता है। जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोग एक साथ इफ़्तार और नमाज़ पढ़ते हैं। इस मस्जिद की बुनियाद हज़रत मौलाना हाजी सैयद तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने 1999 में रखी थी। तब से हज़रत मौलाना हाजी सैयद तहज़ीबुल हसन रिज़वी इस मस्जिद में नमाज़ जमात और खुतबा जुमा पढ़ाते आ रहे हैं। और उनकी आवाज़ पर हर मौके पर मोमिनीन और मुसलमीन साथ…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है इससे बढ़ती हुई गर्मी रुक गई है। मौसम विभाग से बुधवार काे मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्ति नहीं की गयी है। यही वजह है कि बुधवार को रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप में तल्खी महसूस की गई। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में तापमान में 2 डिग्री के गिरावट होने…
रांची। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के छठे दिन बुधवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से राज्य के खराब हैंडपंप की मरम्मत का मुद्दा उठाया। जल संसाधन विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इसके जवाब में कहा कि विभाग ने सभी खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए तैयारी पूरी कर ली है। टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है, ताकि नागरिक अपनी शिकायतें सीधे विभाग को भेज सकें। शिकायतें मिलने पर विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी गर्मी में पानी की समस्या को लेकर चिंता जताई। विधायक और अध्यक्ष दोनों ने…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन बुधवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में धनबाद में एयरपोर्ट बनाने का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि धनबाद के लोग बार-बार धनबाद में एयरपोर्ट बनाने की मांग करते हैं। अरूप चटर्जी के सवाल पर विधायक मथुरा महतो ने भी साथ दिया और एयरपोर्ट की मांग रखी। विधायक ने सदन में कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट बनाने से सवाल का जवाब सरकार की ओर से आ चुका है, जिसमें कहा गया है कि जमीन की कमी और नजदीक में 50 किलोमीटर की दूरी पर बोकारो एयरपोर्ट का काम प्रगति…
Ranchi: आज रांची के सदर अस्पताल में आयोजित शोकसभा में हमारे प्रिय चिकित्स डॉ. विकास गुप्ता को श्रद्धांजलि देने पहुँचा। मैं वहाँ स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक चिकित्सक और एक साथी के रूप में पहुँचा था। सफेद कोट पहनने वाला जब दूसरे सफेद कोट को खो देता है, तो वह पीड़ा शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। आज सच में ऐसा लगा जैसे हमने अपना एक सगा भाई, अपना हमदर्द, अपना साथी खो दिया हो। पूरा वातावरण शोक में डूबा था… हर डॉक्टर की आँखें नम थीं, हर चेहरा उदास था। सन्नाटा भी मानो रो रहा…
Ranchi: रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा इनाली फॉउंडेशन पुणे के सहयोग से मंगलवार को रोटरी भवन रांची में निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस शिविर में 62 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ लगाया गया। इनाली फाउंडेशन पुणे की विशेषज्ञों की टीम ने जांच, माप, परीक्षण और फिटिंग की पूरी प्रक्रिया आधुनिक उपकरणों की सहायता से सम्पन्न की। शिविर में पहुंचे हर दिव्यांग के चेहरे पर एक उम्मीद, जिज्ञासा और भावना झलक रही थी। किसी के लिए यह वर्षों का इंतजार खत्म होने…
रांची। झारखंड में ग्रामीण विकास कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026–27 में ग्रामीण विकास विभाग का बजट बढ़ाकर 12,347 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, आजीविका सृजन, आवास योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को गति प्रदान करने में सहायक होगा। मंत्री मंगलवार को विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गांवों की तस्वीर बदलने और ग्रामीणों के जीवन में ठोस सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार लगातार प्रयासरत है, ताकि झारखंड देश के मानचित्र पर…
चतरा/रांची। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एयर एंबुलेंस क्रैश में सात लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर मामला विमानन सुरक्षा मानकों और उड़ान संचालन प्रक्रिया से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। विशेषज्ञ टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मंत्री ने बताया कि ब्लैक बॉक्स,…