रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने छात्रों के ड्रॉपआउट का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में नामांकन की संख्या बढ़ रही है, लेकिन 12वीं कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते छात्रों के ड्रॉपआउट की संख्या भी बढ़ जाती है, जो चिंता का विषय है। इस पर जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार का उत्तर स्पष्ट और तथ्यात्मक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार 2.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ड्रॉपआउट का प्रतिशत 3.4…
Author: Super_User
रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सदन में पारित 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट राज्य के भविष्य को नई दिशा देगा। इस कुल बजट में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के लिए 4 हजार 884 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री शिल्पी नेहा त्रिकी ने मंगलवार को सदन परिसर में कहा कि यह बजट विशेष रूप से किसानों, महिला कृषकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष…
रांची। वीरांगना सम्मान सामाजिक फाउंडेशन की वीरांगनाओं ने बंदर बगीचा स्थित 9to9 बैंक्विट हॉल में वर्ष 2026 का होली महोत्सव अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंगों के इस पावन उत्सव में नृत्य, संगीत, खेल एवं कॉमेडी कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना की मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. बिदां मैम के सान्निध्य में गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। मंच संचालन मनोरमा जी ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक रेनू जी एवं किरण जी द्वारा भजन प्रस्तुति से…
राँची: कांके प्रखंड के ऊपरी कोनकी पंचायत अंतर्गत मारवा जंगल टोली निवासी आदिवासी युवक एतवा उरांव,चार महीने पहले मजदूरी करने कर्नाटक गया था, कर्नाटक में ही अल्ट्रा टाइल्स कंपनी में काम करता था।उसकी रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों को सोमवार को सूचना मिली, जिसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एतवा उरांव के पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसमे दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम, भाजपा…
रांची। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष यातायात दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 8 बजे से ही तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एसपी) राकेश सिंह ने नगर क्षेत्र…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर), पुलिस जांच और किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक जारी रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को जवाब का अध्ययन करने के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 24 फरवरी निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त समय की मांग की गई, जिसे न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने स्वीकार कर लिया। ईडी की ओर से अधिवक्ता सौरभ…
रांची। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) परिसर में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत की 234 वीं जयंती बेहद श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे छात्र-छात्राओं, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीर बुधु भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी छात्र संघ के इकाई अध्यक्ष विवेक तिर्की ने की। वक्ताओं ने कहा कि वीर बुधु भगत ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लरका आंदोलन का नेतृत्व करते हुए छोटानागपुर क्षेत्र में आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए…
रांची। रांची मंडल को रेलवे सप्ताह पुरस्कार 2025 के तहत इस वर्ष ‘सिक्योरिटी शील्ड’ प्रदान की जा रही है। यह प्रतिष्ठित सम्मान मंडल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सतर्कता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। रांची रेल मंडल की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह पुरस्कार 70वें रेलवे सप्ताह समारोह के अवसर पर 17 फरवरी 2026 को बीएनआर ऑफिसर्स क्लब, गार्डन रीच, कोलकाता में आयोजित जोनल स्तरीय समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रांची मंडल…
रांची। झारखंड के अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। यह जनहित याचिका झारखंड ह्यूमन राइट कनफेडरेशन की ओर से दायर की गई है। याचिका में राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित नियमों और पर्यावरण संरक्षण कानून के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक…
रांची। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एचईसी, धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में शिवशिष्यों द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ आयोजित अहर्निश शिव संकीर्तन अष्टयाम का भव्य समापन हुआ। “हर भोला, हर शिव” के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। अष्टयाम के दौरान निरंतर भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और शिव महिमा के गुणगान से श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद में डूबे नजर आए। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ होली भी खेली। “भगवान दिगंबर खेले होली” जैसे पारंपरिक भजनों पर महिलाएं, पुरुष और युवा भक्त झूमते दिखे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए…