रांची। आज दिन शोमवार को अबुआ अधिकार मंच राम लखन सिंह महाविद्यालय इकाई का गठन मंच के इंचार्ज ऑफ़ स्टूडेंट एंड यूथ अफेयर्स अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में किया गया. अभिषेक शुक्ला ने राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के सभी नए पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा मंच को पूर्ण विश्वास है कि यह सभी पदाधिकारी राम लखन सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे एवं छात्र-छात्राओं की मुखर आवाज बनेंगे.
इकाई गठन के उपरांत मंच के सभी सदस्यों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए रचनात्मक दिशा में कार्य करें तथा महाविद्यालय की शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ। अभिषेक शुक्ला ने कहा के अबुआ अधिकार मंच कि नई इकाई छात्रों की समस्याओं जैसे—शैक्षणिक सुविधाएँ, परिसर व्यवस्था, लाइब्रेरी, लैब एवं छात्र-छात्राओं से जुड़े से जुड़ी समस्याएँ—आदि मुद्दों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेगी तथा उनके समाधान हेतु लगातार प्रयास करती रहेगी। मौके पर मुख्य रूप से : विशाल कुमार यादव, दिवाकर प्रजापति, अमोल कुमार यादव के अलावा कई अन्य सदस्य मुजूद थे.
