Author: Super_User

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के अंतर्गत एके सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल से संबंधित आ रही कठिनाइयों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वित्त मंत्री ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की पहल करने का आग्रह…

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में बच्चे को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामले को झारखंड उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। अदालत ने इस संबंध में दीपक हेंब्रम की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय ने इसके साथ ही चाईबासा सदर थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि यदि मामले में संज्ञेय अपराध बनता है, तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। मामले की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की अदालत में हुई।…

Read More

Ranchi : राँची के जाने माने स्कूल डीएवी आनंद स्वामी में विश्व कैंसर दिवस के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम ” यूनाइटेड बाय यूनिक ” है। कार्यक्रम में कक्षा छठी की छात्रा मनस्वी के द्वारा कैंसर की जागरूकता के विषय में स्पीच दिया गया। हर दिल की धड़कन अनोखी है, हर जीवन मूल्यवान है और कैंसर के खिलाफ़ हर लड़ाई एक अलग कहानी कहती है। कैंसर सिर्फ़ बीमारी नहीं है, बल्कि एक चुनौती है, जिससे ना सिर्फ एक व्यक्ति को प्रभावित होता है, वरन पूरा परिवार,…

Read More

Ranchi: राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर होली पर्व के अवसर पर रांची एवं हटिया से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं प्रारंभ करने की मांग की है। डॉ. वर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रांची झारखंड की राजधानी होने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, व्यापार तथा पर्यटन सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में लोग रांची से देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं। ऐसे में रांची एवं हटिया रेलवे स्टेशन राज्य…

Read More

राँची। स्त्री सत्संग सभा एवं माता गुजरी जत्था की ओर से नववर्ष के अवसर पर एक भव्य गेट-टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 170 सदस्यों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ मनोरंजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार, 04 जनवरी को सभी सदस्याएँ सुबह 11 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा परिसर में एकत्रित हुईं। इसके पश्चात सभी ऑटो के माध्यम से हरमू रोड स्थित निगम पार्क पहुँचीं, जहाँ दोपहर 12 बजे से पिकनिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सदस्याएँ अपने-अपने घरों से चटाई, खेल सामग्री एवं लजीज व्यंजन लेकर…

Read More

राँची। आर. बी. स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, हेथा, पतराटोली, रातू, राँची के विद्यार्थियों को दिनांक 04 फरवरी 2026 को शैक्षणिक उद्देश्य से राज भवन उद्यान का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उद्यान में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के फूलों एवं पौधों को नज़दीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान बच्चों ने विशेष रूप से विभिन्न रंगों एवं प्रजातियों के गुलाब के फूलों के बारे में जाना। इसके साथ ही उन्होंने अनेक औषधीय पौधों को भी देखा तथा पेड़-पौधों के हमारे जीवन में महत्व को समझा। विद्यार्थियों ने राज भवन परिसर में लगे फव्वारों का…

Read More

रांची : माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, माननीय सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन एवं पीएलवी भारती शाहदेव के पहल पर परिवार द्वारा छोड़ी गयी मानसिक रोगी की शव को हरमू मुक्तिधाम में सम्मान के साथ कराया गया अंतिम संस्कार। ज्ञात हो कि वर्ष 1997 से मानसिक रोगी बीमार थी और वह रिनपास में भरती थी। पीएलवी भारती शादेव ने दूरभाष के माध्यम से डालसा सचिव को सूचना दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डालसा सचिव श्री…

Read More

ओरमांझी। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध दुर्गा महादेव मंदिर, ओरमांझी में सोमवार को पंचम वार्षिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव की शुरुआत प्रातः 8 बजे निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दुर्गा महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर डोमा नदी छठ घाट तक गई, जहां विधि-विधान के साथ जल उठाया गया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए अनुशासन के साथ…

Read More

मांडर : मांडर प्रखंड के मंदरो गांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने डीएमएफटी मद से निर्मित होने वाली चाहरदिवारी निर्माण कार्य की विधिवत रूप से आधार शिला रखी। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा हमेशा से ही हमारी कोशिश रहती है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए,ताकि क्षेत्र में विकास योजनाओं की धार बहाई जा सके और और ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध कराई जा सके और उनके आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में पहल की जाए। अगर समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में…

Read More

रांची। राजधानी रांची स्थित राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बायो मेडिकल वेस्ट के उठाव का काम अब नई कंपनी ने संभाल लिया है। इस संबंध में रिम्स ने झारखंड उच्च न्यायालय को शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी दी। रिम्स ने सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि पुरानी कंपनी का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया और अब यह काम मेसर्स मेडिकेयर एनवायरमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, लोहरदगा कर रही है। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने की। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता समावेश देव ने पक्ष रखा। प्रदूषण…

Read More