Author: Super_User

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग द्वारा हाल ही में एमआरएस बेयरिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। डिप्लोमा एवं बी.टेक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) संकाय के 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में विवि के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में एप्टीट्यूड टेस्ट एवं उसके उपरांत व्यक्तिगत साक्षात्कार की समाप्ति के बाद 21 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया एमआरएस बेयरिंग्स प्रा. लि. के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री मयंक दोषी तथा प्लांट हेड श्री अश्विनी…

Read More

रांची: झारखंड के खनन, निर्माण और औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026 का भव्य उद्घाटन 29 जनवरी गुरूवार को होगा। इस शो का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। उद्घाटन समारोह में खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, एनटीपीसी कोल माइंस के…

Read More

रांची। राज्य भर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी रांची के कांके में अभी भी न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस है, जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री पहुंच गया है। इससे डाल्टनगंज के लोगों को दिन में भारी गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि यहां शाम होते ही ठंड महसूस हो रही है। इसके चलते शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही उत्तरी राज्यों में हो रही…

Read More

रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर के स्कूल ऑफ लॉ के बीच विधिक शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इस एमओयू पर प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल, कुलपति, एनयूएसआरएल रांची एवं प्रो. (डॉ.) के. डी. राजू, प्रो-कुलपति, केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के बीच सशक्त संस्थागत साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौते के अंतर्गत शिक्षक एवं छात्र विनिमय कार्यक्रमों, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, साझा प्रकाशनों…

Read More

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा Ranchi: अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक सदस्य वेदांत कौस्तव एवं किसलय ने आज भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी. कृष्ण रेड्डी से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड में पर्यावरण से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भविष्य की रणनीतियों, सतत विकास की दिशा, तथा कोयला मंत्रालय के उपक्रमों की आने वाले समय में संभावित भूमिका पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा का केंद्र पर्यावरणीय संतुलन, हरित पहल, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्थानीय समुदायों के…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम आधार पर दोहराया गया, ताकि मुख्य आयोजन के दिन किसी भी प्रकार की कमी या तकनीकी त्रुटि से बचा जा सके। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी…

Read More

Ranchi: शनिवार को उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत के जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के 24 वे दिन रिलेशंस के सहयोग से बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में आज 200 बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने को लेकर प्रभात फेरी निकाली।इससे पहले प्रभात फेरी को जिला रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री गौरव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। इस अवसर मुख्य रूप रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,स्कूल कि प्राचार्या सूतापा भट्टाचार्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर सभी…

Read More

बुढ़मू : झारखंड के बुढ़मू प्रखंड में मां सारदा की पूजा ने शुक्रवार को धार्मिक भक्ति का अनुपम संगम रचा। ठाकुरगांव में जहां दुर्गोत्सव की भव्यता वाली अनूठी परंपरा देखने को मिली—झारखंड की एकमात्र ऐसी जगह जहां वासंती पूजा इतने वैभव से मनाई जाती है—वहीं अन्य क्षेत्रों में स्कूलों व छोटे पंडालों में सरस्वती पूजा की सादगी भरी धूम मची। वातावरण में मंत्रों की गूंज, भजनों की लहरें और फूलों की वर्षा ने सभी को मां शारदा के दिव्य ज्योति में डुबो दिया।ठाकुरगांव का यह पावन स्थल, जहां मां भवानी का प्राचीन मंदिर आस्था का विश्वास माना जाता है, इस…

Read More

रांची। देश की आज़ादी के महानायक, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं अद्वितीय राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा अपर बाजार स्थित सुभाष चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अबुआ अधिकार मंच के कोऑर्डिनेटर ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स अभिषेक शुक्ला ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देश की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने युवाओं को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष की राह दिखाई। उनका संकल्प, साहस और…

Read More

Ranchi: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कचहरी चौक स्थित पार्क में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। नेताजी के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर श्री…

Read More