रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी जिले में बादल छाए हुए हैं तो कहीं गर्मी का अनुभव हो रहा है। यही वजह है कि चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री (31.2) अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार रांची में सामान्य से 2.4 डिग्री, जमशेदपुर 30.5, डालटेनगंज में सामान्य से 3.6 डिग्री और बोकारो में सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य भर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग में बुधवार को बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र…
Author: Super_User
रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में प्रस्तावित जायका फूड फेस्ट के विरोध में आदिवासी छात्र संघ (एसीएस), आजसू छात्र संघ और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने इस मौके पर कहा कि विश्वविद्यालय के एमबीए और बीबीए विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा यह फूड फेस्ट मौजूदा शैक्षणिक और करियर संबंधी चुनौतियों के बीच पूरी तरह अनुचित है और इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले लगभग तीन महीनों…
रांची। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में बुधवार को साई बालाजी धन्वंतरि पंचकर्म आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मोराबादी के सौजन्य से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर के मुख्य चिकित्सक डॉ ऋषि कुमार ने कई मरीजों का इलाज कर निशुल्क परामर्श दिया। चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों के विभिन्न रोगों जैसे जोड़ों का दर्द, गैस, अपच, मधुमेह, रक्तचाप, त्वचा रोग, मोटापा, सिरदर्द और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की। साथ ही मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार और उचित परामर्श दिया। मौकेे पर मरीजों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, खान-पान और…
रांची । राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोकभवन में ‘हिंदी शिशुकाव्य की प्रवृत्तियाँ’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक की विषय-वस्तु की जानकारी प्राप्त की और इसके लेखक डॉ. अमन कुमार को इस महत्वपूर्ण शोधपरक कृति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। डॉ अमन कुमार ने बताया कि शिशुओं के सर्वांगीण विकास में साहित्य, विशेषकर कविता, की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिशु काव्य न केवल बच्चों की भाषा क्षमता और संप्रेषण कौशल को विकसित करता है, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और संस्कारों के बीजारोपण में भी सहायक होता है। यह पुस्तक शिशुओं में…
Ranchi: विद्यालय के सभागार में डी ए वी पब्लिक स्कूल हेहल के द्वारा एक हिन्दी संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि व वक्ता डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय, सेवानिवृत्त अध्यापक,राँची वि.वि,राँची, डॉ. कमल बोस, सेवानिवृत्त अध्यापक ,संत जेवियर्स कॉलेज, राँची, डॉ.किरण तिवारी,सहायक अध्यापिका, राँची विमेंस कॉलेज, राँची, डॉ रश्मि शर्मा, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं अन्य अनेक विद्वतजन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत श्री बिपिन राय,विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स ,झारखंड जोन, जी ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मंगलाचरण द्वारा किया गया। इस आयोजन का लाभ…
रांची। मार्गदर्शक संस्था का 16वाँ फाउंडेशन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गुंजन भसीन, प्राचार्या — स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री विकारान्त पाण्डेय, श्रीमती मोना सिंह एवं श्री अनुपम श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्गदर्शक के निदेशक श्री राजेश पाण्डेय ने संस्था की 16 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पर प्रकाश डाला। संस्था की निदेशिका श्रीमती कंचन पाण्डेय ने मार्गदर्शक के मिशन और विज़न की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की स्नेहा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके…
ओरमांझी: लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी ओरमांझी द्वारा बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 21 जनवरी को दोपहर दो बजे से चार बजे तक आयोजित हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “मेरा वोट – मेरी पहचान”, “पहले मतदान, फिर जलपान” एवं “लोकतंत्र की मजबूती, मतदान की जिम्मेदारी” जैसे नारों के माध्यम से आम जनता को मतदान के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक कामेश्वर महतो के मार्गदर्शन…
रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) की ओर से आगामी 21 और 22 जनवरी को रांची में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दृष्टिकोण से शिक्षक और शिक्षक शिक्षा की पुनर्कल्पना : भारतीय ज्ञान परंपराओं से वैश्विक शैक्षिक विमर्श तक” निर्धारित किया गया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, संगोष्ठी का औपचारिक उद्घाटन 21 जनवरी को केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास के नेतृत्व में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी को भारतीय सामाजिक विज्ञान…
रांची। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, रांची समर्पण शाखा की ओर से मंगलवार को आर.बी. स्प्रिंगडेल स्कूल, किशोरगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशा सर्राफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड वितरित किए गए। यह जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा (12 जनवरी से 26 जनवरी) के अंतर्गत किया गया है, जिसके तहत समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के…
रांची। आदिवासी छात्र संघ, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की और विश्वविद्यालय सहित राज्य के छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विवेक तिर्की ने बताया कि झारखंड में आदिवासी, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र उच्च शिक्षा के दौरान गंभीर आर्थिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समय पर भुगतान न होने के कारण कई छात्र पढ़ाई छोड़ने को…